सौंठ की कीमतों में तेजी
25-Jan-2024 07:08 PM
नई दिल्ली (भारती एग्री एप्प)। आज सौंठ की कीमतों में तेजी रही। सूत्रों का कहना है कि हाजिर में माल की कमी होने एवं सर्दियों के कारण बढ़ती खपत के कारण सौंठ में अच्छी मांग बनी हुई है।
जिस कारण उत्पादक केन्द्रों की मंडियों सहित दिल्ली बाजार में भी सौंठ के दाम तेजी के साथ बोले गए। सूत्रों का कहना है कि नई सौंठ आने तक बाजार में मजबूती रहेगी। नई सौंठ फरवरी अंत तक शुरू होने की संभावना है।
वर्तमान में कच्चे अदरक के भाव ऊंचे होने के कारण अभी तक सौंठ नहीं बनाई जा रही है। बहरहाल आज कोचीन बाजार में सौंठ के भाव 40/50 रुपए प्रति किलो तक बढ़ाकर बोले गए जबकि दिल्ली बाजार में भाव 25/30 रुपए तेज रहे।
अभी धारणा बाजार में तेजी की है। सूत्रों का कहना है कि सौंठ के भाव जल्द ही 500 रुपए बन जाने चाहिए।
