दक्षिण भारत के जलाशयों में सिर्फ 35 प्रतिशत पानी का स्टॉक मौजूद

10-Apr-2026 04:12 PM

हैदराबाद। दक्षिण भारत के बांधों में जल स्तर घटकर 35 प्रतिशत से नीचे आ गया है जो पिछले साल से भी कम है। इस क्षेत्र के 47 प्रमुख बांधों-जलाशयों में फिलहाल केवल 18.593 बिलियन क्यूबिक मीटर (बीसीएम) पानी का स्टॉक बचा हुआ है जो उसकी कुल भंडारण क्षमता 55.288 बीसीएम का 33.6 प्रतिशत है। पिछले साल उसमें ज्यादा पानी का स्टॉक मौजूद था। 

तेलंगाना के बांधों-जलाशयों में कुल भंडारण क्षमता के मुकाबले पानी का स्टॉक लुढ़ककर 25 प्रतिशत से भी नीचे आ गया है जबकि कर्नाटक में यह 30 प्रतिशत आंका गया है। तमिलनाडु के जलाशयों में 42 प्रतिशत केरल में 36 प्रतिशत तथा आंध्र प्रदेश में 41 प्रतिशत पानी का स्टॉक आंका गया है।

बांधों का जल तर चिंताजनक स्थिति में है और यदि इसमें सुधार नहीं आया तो वहां खरीफ कालीन फसलों-खासकर धान की खेती में किसानों को कठिनाई हो सकती है। देश के अन्य वाटर संभागों में जल स्तर गत वर्ष से कमोबेश ज्यादा है। मानसून की वर्षा पर अल नीनो का खतरा बना हुआ है जबकि दक्षिणी राज्यों में मानसून-पूर्व की बारिश भी ज्यादा नहीं हो रही है।