सरकारी प्रयासों के बावजूद नाइजीरिया में चावल का उत्पादन
30-Jan-2025 03:52 PM
अदिस अबाबा । अफ्रीका महाद्वीप के एक प्रमुख कृषि उत्पादक देश- नाइजीरिया में चावल का उत्पादन 2023-24 सीजन के 89 लाख टन से घटकर 2024-25 के सीजन में 83 लाख टन पर अटकने से आयात पर निर्भरता बढ़ने की संभावना है।
हालांकि संघीय सरकार कृषि उत्पादन बढ़ाने का जोरदार प्रयास कर रही है लेकिन मौसम की हालत अनुकूल नहीं होने से उत्पादन में कमी आ रही है।
नाइजीरिया को अफ्रीका में सबसे ज्यादा आबादी वाला देश माना जाता है। वहां खाद्य असुरक्षा एवं भुखमरी की गंभीर समस्या बनी हुई है जिसे दूर करने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे है।
अमरीकी कृषि विभाग (उस्डा) की रिपोर्ट से पता चलता है कि नाइजीरिया में मिल्ड चावल के उत्पादन में गिरावट का रुख बना हुआ है। उस्डा की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2014-15 से 2024-25 के मार्केटिंग सीजन के बीच नाइजीरिया में चावल का उत्पादन करीब 20 लाख टन बढ़ गया लेकिन 2023-24 की तुलना में 2024-25 सीजन के दौरान इसमें 6 लाख टन की गिरावट आ गई।
वर्ष 2023-24 के सीजन तक नाइजीरिया में चावल का उत्पादन काफी हद तक स्थिर बना रहा लेकिन इस बार घट गया।
संघीय सरकार वहां राइस प्रोसेसर्स एसोसिएशन के सदस्यों (मिलर्स) से भारी मात्रा में चावल खरीद रही है ताकि इसका आयात कालीन स्टॉक बनाया जा सके और खाद्य संकट को दूर करने हेतु गरीबों के बीच इसका वितरण सुनिश्चित किया जा सके।
नाइजीरिया के कृषि एवं खाद्य सुरक्षा मंत्री ने कहा है कि सरकार भुखमरी मिटाने के लिए बचनबद्ध है और इसके लिए सभी उपाय कर रही है।
कुछ वर्ष पूर्व सरकार ने घरेलू उत्पादन बढ़ाकर चावल के आयात पर निर्भरता कम या खत्म करने का प्लान बनाया था।
उत्पादन में वृद्धि होने से आयात में थोड़ी कमी भी आई थी लेकिन इस बार हालात बदल गए हैं और वहां चावल के आयात में थोड़ी कमी भी आई थी लेकिन इस बार हालात बदल गए हैं और वहां चावल का आयात बढ़ने की संभावना पैदा हो गई है।
नाइजीरिया परम्परागत रूप से भारतीय चावल का एक प्रमुख खरीदार रहा है और इस वर्ष भी अच्छी मात्रा में इसका आयात कर सकता है।
