अनाज बाजार दैनिक समीक्षा- 9 अप्रैल 2026

09-Apr-2026 05:48 PM

अनाज बाजार दैनिक समीक्षा- 9 अप्रैल 2026
★ आज अनाज बाजार में मिला-जुला रुख देखने को मिला। गेहूं में मिश्रित ट्रेंड रहा, जबकि मक्का और चावल के भाव स्थिर बने रहे।
गेहूं के भाव इस प्रकार रहे:
★ शाहजहांपुर (UP): ₹2,100–2,290 प्रति क्विंटल (स्थिर) | आवक: ~20,000 बोरी
★ कोटा (राजस्थान):
★ मिल क्वालिटी: ₹2,250–2,400 प्रति क्विंटल
★ बेस्ट क्वालिटी: ₹2,500–2,700 प्रति क्विंटल (गिरावट) | आवक: ~40,000 बोरी
★ गेहूं बाजार में औसत गुणवत्ता के भाव स्थि, जबकि बेस्ट क्वालिटी गेहूं में कोटा में गिरावट देखी गई। पिछले दो दिनों में कीमतों में तेजी थी, जिसका मुख्य कारण FCI द्वारा राजस्थान में मजबूत खरीद रहा, जहां MSP ₹2,585 प्रति क्विंटल है।
★ आगे के लिए बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, क्योंकि एक तरफ खराब गुणवत्ता की आवक का डर, दूसरी तरफ सरकारी खरीद का दबाव और साथ ही बाजार में पर्याप्त उपलब्धता है। 
~~~~~~~~
मक्का के भाव:
★ गुलाबबाग (बिहार): ₹1,900–2,000 प्रति क्विंटल (स्थिर)
★ मक्का बाजार में नई रबी फसल की आवक बढ़ रही है और मांग भी उसी अनुपात में बनी हुई है, जिससे कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। कई ट्रेडर्स और स्टॉकिस्ट मौजूदा कम कीमतों पर स्टॉक बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
★ गेहूं में निकट भविष्य में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, जबकि मक्का फिलहाल स्थिर रुख में कारोबार करते नजर आ रहे हैं।