सरकार का बड़ा फैसला: 90 लाख टन टूटे चावल से बनेगा एथेनॉल
24-Mar-2026 04:19 PM
सरकार का बड़ा फैसला: 90 लाख टन टूटे चावल से बनेगा एथेनॉल
★ केंद्र सरकार अगले साल से FCI के टूटे चावल का बड़ा हिस्सा एथेनॉल इंडस्ट्री की ओर मोड़ने की तैयारी में है।
★ कहा गया कि PDS में टूटे चावल की हिस्सेदारी 25% से घटाकर 10% करने का प्रस्ताव, इससे हर साल करीब 90 लाख टन टूटे चावल एथेनॉल के लिए उपलब्ध होंगे, FCI से डिस्टिलरी को संपूर्ण चावल की सप्लाई बंद होगी, यह चावल नीलामी के जरिए एथेनॉल, पशु आहार आदि उद्योगों को मिलेगा
★ सरकार पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग पहले ही 20% तक पहुंची।
★ अब लक्ष्य 20% से ज्यादा ब्लेंडिंग, डीजल में एथेनॉल मिलाना और फ्लेक्स-फ्यूल वाहन बढ़ाना होगा।
★ जिससे कच्चे तेल के आयात में कमी, विदेशी मुद्रा की बचत और एथेनॉल सप्लाई स्थिर होगी।
★ इस साल आवंटित 52 लाख टन में से सिर्फ 21 लाख टन उठान हुआ
★ मक्का को भी वैकल्पिक कच्चे माल के रूप में बढ़ावा मिला
★ कुल मिलाकर, सरकार अब खाद्यान्न सप्लाई से ज्यादा एथेनॉल इकोनॉमी पर फोकस बढ़ा रही है।
