Home News

साप्ताहिक समीक्षा - उड़द

24-Oct-2026 08:36 PM

साप्ताहिक समीक्षा - उड़द
घरेलू मांग सुस्त, बर्मा के घटते भावों से उड़द बाजार प्रभावित

चेन्नई। घरेलू बाजार में दाल मिलों की कमजोर मांग और बर्मा में कीमतों में गिरावट के चलते चालू सप्ताह के दौरान उड़द की कीमतों में लगातार नरमी का रुख बना हुआ है। विदेशी बाजार में भाव घटने से घरेलू बाजार की धारणा प्रभावित हुई है। वहीं, स्टॉकिस्टों की बिकवाली जारी रहने और दाल मिलर्स की सीमित लिवाली के कारण बाजार पर दबाव बढ़ा है। उड़द दाल में उठाव कमजोर रहने से दाल मिलें फिलहाल अपनी जरूरत के अनुसार ही कच्चे माल की खरीद कर रही हैं। दाल की मांग में अपेक्षित सुधार नहीं होने के कारण मिलर्स की ओर से बड़ी मात्रा में खरीदारी नहीं की जा रही है। इससे बाजार में लिवाली का समर्थन कमजोर बना हुआ है और कीमतों में सुधार की संभावनाएं सीमित हो रही हैं। उत्तर प्रदेश की सहारनपुर लाइन में भी नए उड़द की आवक का दबाव बढ़ने लगा है। नई फसल की आवक में बढ़ोतरी होने से स्थानीय बाजार में आपूर्ति बढ़ने की संभावना है। यदि आवक का दबाव बढ़ता है और दाल मिलर्स की मांग में सुधार नहीं होता, तो कीमतों पर अतिरिक्त दबाव बन सकता है। आयातकों की बिकवाली का दबाव बढ़ने व मांग कमजोर बनी रहने से इस साप्ताह भी चेन्नई उड़द की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट  के साथ भाव एफएक्यू 9300 रुपए व एसक्यू 9800 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। 
बर्मा
निर्यातकों की बिकवाली बढ़ने व निर्यात मांग कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान बर्मा उड़द एफएक्यू में 10 डॉलर और एसक्यू में 20 डॉलर प्रति टन की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में एफएक्यू का भाव 920 डॉलर प्रति टन और एसक्यू 990 डॉलर प्रति टन रह गयी।
दिल्ली
पोर्ट की गिरावट के असर व मांग सुस्त बनी रहने इस साप्ताह दिल्ली में उड़द की कीमतें 150 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी दर्ज की गयी। और इस मंदी के साथ भाव सप्ताहंत में एफएक्यू 9750 रुपए और एसक्यू 10050 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। 
मध्य प्रदेश
उत्पादक मंडियों में उपलब्धता बनी रहने व सुस्त मांग के चलते चालू सप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश उड़द की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी  और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में  जबलपुर में 5000/9200 रुपए,करेली 5561/7825 रुपए दमोह 6000/8000 रुपए अशोकनगर 4000/6500 रुपए गंजबासोदा 4500/7500 रुपए और इंदौर में 6500/9000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
महाराष्ट्र
लिवाली कमजोर पड़ने  से इस साप्ताह महाराष्ट्र उड़द की कीमतों में 200/300 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और सप्ताहंत में भाव अकोला में 9800 रुपए, लातूर में 8000/10300 रुपए, जलगांव 7800/9600 रुपए बार्शी 8500/9000 रुपए व अहमदनगर 7500/9500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
अन्य 
चौतरफा गिरावट के असर व लिवाली कमजोर बनी रहने से कृष्णा डिस्ट्रिक्ट और विजयवाड़ा में उड़द की कीमतों में इस साप्ताह 100/200 रुपए प्रति क्विंटल गिरावट  दर्ज की गयी और इस गिरावट  के साथ भाव सप्ताहंत में भाव कृष्णा डिस्ट्रिक्ट में 9600 रुपए व विजयवाड़ा में 9800 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। इसी प्रकार  राजस्थान उड़द की कीमतों में भी इस साप्ताह 200/300 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी देखी गयी और भाव सप्ताहंत में जयपुर 7900/8900 रुपए व कोटा 6000/8000 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। 
उड़द दाल
उड़द की गिरावट के असर व मांग सुस्त बनी रहने से उड़द दाल की कीमतों में इस साप्ताह 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और भाव सप्ताहंत में दिल्ली 11400/12350 रुपए, भाटापारा 11200/12500 रुपए, जलगांव में 12900 रुपए, मेरठ 10100/11100 रुपए और विजयवाड़ा  11600/12600 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।