Home News

साप्ताहिक समीक्षा-मूंग

24-Oct-2026 08:41 PM

साप्ताहिक समीक्षा-मूंग
बिकवाली का दबाव बढ़ने और कमजोर मांग से मूंग की कीमतों में गिरावट

घरेलू बाजार में बिकवाली का दबाव बढ़ने और मांग कमजोर बनी रहने से चालू सप्ताह के दौरान मूंग की कीमतों में गिरावट का रुख रहा। उत्पादक राज्यों में खरीफ मूंग की आवक जारी रहने तथा केंद्रीय एजेंसियों द्वारा स्टॉक की बिकवाली किए जाने से बाजार में आपूर्ति का दबाव बना हुआ है। दूसरी ओर, मूंग दाल में उठाव कमजोर रहने के कारण दाल मिलर्स अपनी जरूरत के अनुसार ही खरीदारी कर रहे हैं। इससे बाजार में लिवाली सीमित बनी हुई है और कीमतों को पर्याप्त समर्थन नहीं मिल पा रहा है। हालांकि, चालू खरीफ सीजन में मानसूनी बारिश की कमी के कारण कई राज्यों में मूंग की उत्पादकता प्रभावित होने की आशंका है। इससे कुल उत्पादन में गिरावट की संभावना बन सकती है, जो आगामी महीनों में बाजार को समर्थन दे सकती है। इसके बावजूद केंद्रीय पूल में मूंग का 8 लाख टन से अधिक स्टॉक उपलब्ध होने और सरकारी एजेंसियों की बिकवाली जारी रहने से फिलहाल आपूर्ति की स्थिति मजबूत बनी हुई है। पर्याप्त सरकारी स्टॉक और कमजोर ग्राहकी के चलते फिलहाल तेजी की संभावना सीमित है। दाल मिलर्स की कमजोर मांग के चलते दिल्ली मूंग में इस सप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव 7800/8500 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। 
राजस्थान 
उत्पादक मंडियों में उपलब्धता बनी रहने स्टाकिस्टों व दाल मिलर्स की लिवाली कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान राजस्थान मूंग की कीमतों में 150/300 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट  दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव जोधपुर 7300/8600 रुपए जयपुर 7200/8200 रुपए मेड़ता 7000/8500 रुपए नागौर 7500/8600 रुपए व किशनगढ़ 7000/8200 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
मध्य प्रदेश
लिवाली कमजोर बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश मूंग की कीमतों में १00/300 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी देखी गयी और सप्ताहांत में भाव पिपरिया 6000/8000 रुपए इंदौर 8000/8500 रुपए जबलपुर 7000/7500 रुपए व करेली 6300/7600 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।  
महाराष्ट्र  
मांग कमजोर पड़ने से चालू सप्ताह के दौरान महाराष्ट्र मूंग की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और सप्ताहांत में भाव  लातुर 8000/10500 रुपए अकोला 7250/9450 रुपए ,बार्शी 8500/10000 रुपए,अहमदनगर 8500/10500 रुपए जलगांव 7000/8200 रुपए व खामगाव 8000/95000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।  
अन्य  
मांग सुस्त बनी रहने सेललितपुर मूंग की कीमतों में इस साप्ताह कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और सप्ताहंत में भाव 7000/7500 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रहे। इसी प्रकार राजकोट मूंग की कीमतों में भी कोई हल चल नहीं देखी गयी और भाव 8000/9000 रुपए प्रति क्विंटल पर रुके रहे। 
मूंग दाल 
मूंग की गिरावट के असर व लिवाली कमजोर बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान मूंग दाल की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और भाव सप्ताहांत में दिल्ली 10900/13800 रुपए जोधपुर 10700/11100 रुपए जयपुर 10200 रुपए भाटापारा 10500/11100 रुपए जलगांव 11300 रुपए व इंदौर 10600/11200 रुपए प्रति क्विंटल रह  गयी।