साप्ताहिक समीक्षा-तुवर

14-Feb-2026 08:43 PM

लिवाली शांत बनी रहने से तुवर बाजार में गिरावट               
   
मुम्बई। बढ़े भावों और ग्राहकी सुस्त रहने के कारण चालू सप्ताह के दौरान भी तुवर बाजार में कमजोरी का रुख बना रहा। पिछले कुछ समय से ऊंचे स्तर पर कारोबार कर रही तुवर की कीमतों में अब लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार उत्पादक मंडियों में नई तुवर की आवक बढ़ने तथा तुवर दाल में उठाव सीमित बने रहने से मिलर्स की खरीद कमजोर रही, जिससे भावों पर दबाव और गहरा गया।उत्पादक राज्यों की प्रमुख मंडियों में नई फसल की उपलब्धता बढ़ने लगी है। किसानों द्वारा नई उपज की बिक्री शुरू करने से बाजार में आपूर्ति का दबाव साफ दिखाई दे रहा है। दूसरी ओर, खुदरा और थोक स्तर पर तुवर दाल की मांग अपेक्षा के अनुरूप नहीं बढ़ पाई है। घरेलू खपत सामान्य रहने और बड़े खरीदारों की सीमित सक्रियता के कारण मिलर्स सतर्क रुख अपनाए हुए हैं। परिणामस्वरूप, वे आवश्यकता के अनुसार ही माल उठा रहे हैं, जिससे खुले बाजार में प्रतिस्पर्धी लिवाली नहीं बन पा रही। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि यदि आने वाले दिनों में दाल की मांग में सुधार नहीं हुआ और नई फसल की आवक इसी तरह बढ़ती रही, तो कीमतों में और दबाव देखने को मिल सकता है। हालांकि, निचले स्तर पर सीमित बिकवाली व सरकारी खरीद बढ़ने से कीमतों को समर्थन मिल सकता है।
आयातकों की बिकवाली बढ़ने व मांग कजोर बनी रहने से मुंबई अफ्रीकन तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 75/150 रुपए प्रति क्विंटल  की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में मोज़ाम्बिक सफ़ेद 6750/6800 रुपए गजरी 6600 रुपए मटवारा 6500/6550 रुपए मलावी 6000/6050 रुपए व सूडान 8000/8050 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। लिवाली कमजोर पड़ने से चेन्नई तुवर लेमन में इस साप्ताह 150 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में 7950 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
आयातित     
निर्यात मांग शांत पड़ने से बर्मा तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 10 डॉलर प्रति टन की गिरावट दर्ज किया गया और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में 910 डॉलर प्रति टन रह गयी। 
दिल्ली 
पोर्ट की गिरावट असर व मांग कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली तुवर लेमन में 200 रुपए व देसी तुवर में भी 200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में लेमन 8150 रुपए व देसी 8400/8500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।  
महाराष्ट्र 
उत्पादक मंडियों में तुवर की उपलब्धता बढ़ने व दाल मिलर्स की मांग कमजोर पड़ने से इस साप्ताह महाराष्ट्र तुवर की कीमतों में 150/300 रुपये प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया इस मंदे  के साथ भाव  सप्ताहांत में  सोलापुर में 7300/8511 रुपये,अकोला 8150/8200 रुपये, लातूर में 8000/8250 रुपये, नागपुर में 8150/8200 रुपये, बार्शी 7500/8000 रुपये व उदगीर  में 7800/8300 रुपये प्रति क्विंटल हो गए।
कर्नाटक   
लिवाली कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान कर्नाटक तुवर की कीमतों में 200/300 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट  के साथ भाव सप्ताहांत में गुलबर्गा 8200/9016 रुपए रायचूर 5369/8229 रुपए बीदर 5159/8665 रुपए व तालिकोट 6500/8516 रुपए प्रति क्विंटल रह  गयी।    
मध्य प्रदेश
मांग सुस्त पड़ने से मध्य प्रदेश तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में कटनी 8100/8200 रुपए जबलपुर 5500/7500 रुपए पिपरिया 5200/7800 रुपए व करेली 6402/7501 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 
अन्य 
चौतरफा गिरवाट के असर व मांग कमजोर पड़ने से रायपुर तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत  में 8200/8450 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। इसी प्रकार कानपुर तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 300 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और सप्तहांत में भाव 7300 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
तुवर दाल 
तुवर की गिरावट के असर व मांग सुस्त पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान तुवर दाल की कीमतों में 300/400 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली फटका 12000/12775 रुपए, कटनी फटका 11650/11850 रुपए, अकोला 11600/12600 रुपए,लातूर फटका 12400/12600 रुपए, गुलबर्गा फटका 11500/12700 रुपए व कानपुर फटका 11100/11200 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।