News Capsule/न्यूज कैप्सूल: भारत में 2026 जीरा उत्पादन घटने की आशंका
05-Mar-2026 12:47 PM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: भारत में 2026 जीरा उत्पादन घटने की आशंका
★ कम बोआई क्षेत्र, मौसम की मार और ब्लाइट रोग के कारण 2026 सीजन में भारत के जीरा उत्पादन में कमी की आशंका है। उत्पादन पिछले साल के लगभग 5.38 लाख टन से घटकर करीब 5.13 लाख टन रह सकता है।
★ गुजरात में जीरे का रकबा लगभग 18 प्रतिशत घटने से उत्पादन करीब 27 प्रतिशत कम होकर लगभग 1.83 लाख टन रहने का अनुमान है। वहीं राजस्थान में क्षेत्र करीब 4 प्रतिशत बढ़ने से उत्पादन लगभग 15 प्रतिशत बढ़कर करीब 3.29 लाख टन रहने की संभावना है।
★ पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण निर्यात मांग फिलहाल धीमी है, जिससे बाजार की धारणा कमजोर बनी हुई है। नई फसल की आवक शुरू होने के साथ कच्चा जीरा लगभग ₹180–190 प्रति किलो और स्पॉट बाजार में करीब ₹4200 प्रति 20 किलो के आसपास चल रहा है।
★ यदि पश्चिम एशिया का संकट लंबा चलता है तो निकट अवधि में कीमतों पर दबाव बना रह सकता है, जबकि चीन से मांग अप्रैल के मध्य के बाद बढ़ने की उम्मीद है।
★ आज जीरा वायदा बाज़ारों में भी बढ़त देखी गई।
