News Capsule/न्यूज कैप्सूल: भारतीय चीनी शेयरों में तेजी, एथेनॉल मिश्रण बढ़ने की उम्मीद
05-Mar-2026 12:23 PM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: भारतीय चीनी शेयरों में तेजी, एथेनॉल मिश्रण बढ़ने की उम्मीद
★ पश्चिम एशिया संकट के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आने से भारतीय चीनी कंपनियों के शेयरों में उछाल देखा गया।
उम्मीद है कि केंद्र सरकार एथेनॉल की कीमतों में बढ़ोतरी कर सकती है। साथ ही एथेनॉल मिश्रण लक्ष्य 20 प्रतिशत से बढ़ाकर 27 प्रतिशत करने पर भी विचार हो सकता है। पश्चिम एशिया युद्ध के बाद कच्चे तेल की कीमतें लगभग 12 प्रतिशत तक बढ़ चुकी हैं।
★ इसके अलावा 2025–26 सीजन में चीनी उत्पादन का अनुमान 295 लाख टन से घटकर करीब 280 लाख टन रहने की संभावना भी बाजार को समर्थन दे रही है।
★ यदि ब्राजील अधिक गन्ना एथेनॉल उत्पादन में लगाएगा तो वैश्विक चीनी आपूर्ति घट सकती है, जिससे कीमतों को सहारा मिल सकता है।
★ इसके अलावा मक्का और चावल का इस्तेमाल भी बढ़ सकता है जिसका असर मक्का की कीमतों पर पड़ सकता है।
