साप्ताहिक समीक्षा-तुवर
13-Dec-2025 08:53 PM
तुवर में तेजी, सीमित आवक से बाजार मजबूत
मुम्बई। चालू सप्ताह के दौरान तुवर की कीमतों में तेजी का रुख देखने को मिला। कारोबारियों के अनुसार बिकवाली कमजोर पड़ने और मांग मजबूत बने रहने से दामों में लगातार मजबूती बनी हुई है। बेमौसम बारिश के कारण तुवर की फसल को हुए नुकसान से नई फसल की उत्पादकता प्रभावित हुई है, जिसका सीधा असर उत्पादक मंडियों की आवक पर पड़ा है। व्यापारियों का कहना है कि गत सीजन की तुलना में चालू सीजन में उत्पादक मंडियों में तुवर की आवक लगभग 50 प्रतिशत तक घट गई है। फिलहाल मंडियों में किसी प्रकार का दबाव नहीं देखा जा रहा है। सीमित आपूर्ति के बीच स्टॉकिस्टों और मिलर्स की मजबूत लिवाली कीमतों को और सहारा दे रही है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि यदि आने वाले दिनों में आवक में सुधार नहीं होता और मांग इसी तरह बनी रहती है, तो तुवर की कीमतों में आगे भी तेजी का रुख जारी रह सकता है। आयातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने व मांग में मजबूती बनी रहने से मुंबई अफ्रीकन तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 200/250 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहंत में मोज़ाम्बिक सफ़ेद 5550/5600 रुपए गजरी 5450/5500 रुपए मटवारा 5350/5400 रुपए मलावी 4950/5000 रुपए व सूडान 6750/6800 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। इसी प्रकार चेन्नई तुवर लेमन में इस साप्ताह 275 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी के साथ भाव सप्ताहंत में 6750 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
आयातित
भारतीय बाजार में कमजोर फसल की स्थिति को देखते हुए बर्मा के निर्यातकों की बिकवाली कमजोर बनी रही। बिकवाली में कमी और मांग के मजबूत बने रहने के चलते चालू सप्ताह के दौरान बर्मा तुवर की कीमतों में 35 डॉलर प्रति टन की तेजी दर्ज की गई। इस बढ़ोतरी के साथ सप्ताहांत में बर्मा तुवर के भाव बढ़कर 750 डॉलर प्रति टन पर पहुंच गए।
दिल्ली
पोर्ट की तेजी के समर्थन व मांग मजबूत बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली तुवर लेमन में 275 रुपए व देसी तुवर में 250 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखी गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में लेमन 7200 रुपए व देसी 7400/7500 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
महाराष्ट्र
उत्पादक मंडियों में तुवर की उपलब्धता सिमित बनी रहने व दाल मिलर्स की मांग बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र तुवर की कीमतों में 300/500 रुपए प्रति क्विंटल का जोरदार उछाल दर्ज किया गया और इस उछाल के साथ भाव सप्ताहंत में सोलापुर 6200/7200 रुपए अकोला 7250 रुपए लातूर 7100/7300 रुपए नागपुर 7300/7350 रुपए हिंगणघाट 6200/7000 रुपए व अहमदनगर 6900/7100 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
कर्नाटक
मंडियों में आवक का दबाव न बढ़ने व लिवाली बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान कर्नाटक तुवर की कीमतों में 200/400 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में गुलबर्गा 7000/7829 रुपए रायचूर 6686/7730 रुपए बीदर 5200/7022 रुपए व तालिकोट 6365/7400 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
मध्य प्रदेश
बिकवाली कमजोर पड़ने व मांग मजबूत होने से मध्य प्रदेश तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 150/300 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त देखी गयी और इस बढ़त के साथ भाव सप्ताहांत में कटनी 7300/7450 रुपए जबलपुर 5000/6400 रुपए पिपरिया 5000/7000 रुपए व करेली 4000/6461 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
अन्य
चौतरफा तेजी के समर्थन व मांग बढ़ने से रायपुर तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 400 रुपए प्रति क्विंटल उछाल के साथ भाव सप्ताहांत में 7400/7600 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। लिवाली व बिकवाली शांत बनी रहने से कानपुर तुवर की कीमतों में इस साप्ताह कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और सप्तहांत में भाव 6300 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रहे।
तुवर दाल
तुवर की तेजी के समर्थन व मांग बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान तुवर दाल की कीमतों में 200/400 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली फटका 10250/10800 रुपए, कटनी फटका 9600/9800 रुपए, अकोला 10100/10800 रुपए,लातूर फटका 10600/10800 रुपए, गुलबर्गा फटका 10300/10600 रुपए व कानपुर फटका 9700/9800 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी ।
