चीनी उत्पादन में बढ़ोत्तरी: NFCSF

03-Mar-2026 08:23 AM

चीनी उत्पादन में बढ़ोत्तरी: NFCSF
★ नेशनल फेडरेशन ऑफ़ कोपरेटिव शुगर फेक्ट्रीज़ लिमिटेड (NFCSF) के अनुसार 1 अक्टूबर से शुरू हुए सीजन में 28 फरवरी तक चीनी उत्पादन 246.30 लाख टन पहुंचा जो गत वर्ष इसी समय के दौरान 220.05 लाख टन था। चीनी रिकवरी भी गत वर्ष से 0.22% बढ़कर 9.44% पहुंची।
★ देश की 536 मिलों में से 288 मिलें कर रही है पेराई, 248 मिलें हुई बंद।
★ उत्तर प्रदेश में चीनी उत्पादन 70.1 (गत वर्ष इस अवधि के दौरान 72.4), महाराष्ट्र में 95.2 (गत वर्ष 74.2), कर्नाटक में 44.05 (गत वर्ष 38.3) के आकडे दिए।
★ वहीँ दूसरी ओर इस्मा ने उपरोक्त अवधि के दौरान 247.5 लाख टन चीनी उत्पादन का दिया अनुमान जो गत वर्ष इसी अवधि के दौरान 220.2 लाख टन था।
★ इस्मा के अनुसार 305 मिलें इस समय कर रही हैं क्रशिंग, जो गत वर्ष 330 लाख टन थी।
★ इस्मा के अनुसार महाराष्ट्र में 95 (गत वर्ष समानअवधि 75), कर्नाटक 45 (गत वर्ष 38), उत्तर प्रदेश 75 (गत वर्ष 73) लाख टन पहुंचा।
★ कुल मलाकर चीनी उत्पादन गत वर्ष से मजबूत।