साप्ताहिक समीक्षा-तुवर

22-Feb-2025 08:08 PM

मांग मजबूत बनी रहने से तुवर की कीमतों में बढ़त जारी     

                                                                 

मुम्बई। स्टाकिस्टों व दाल मिलर्स की लिवाली मजबूत बनी रहने से इस साप्ताह भी तुवर की कीमतों में तेजी का रुख रहा। कर्नाटक में तुवर की सरकारी खरीद जारी है। जबकि महाराष्ट्र में किसानो का पंजीकरण जारी है। जिसे देख स्टाकिस्टों व दाल मिलों की सक्रियता बढ़ने लगी है। जिससे तुवर की बढ़ती कीमतों को समर्थन मिल रहा है। मुंबई पोर्ट पर अफ्रीकन तुवर की उपलब्धता कमजोर पड़ने व म,मांग मजबूत होने से चालू सप्ताह के दौरान अफ्रीकन तुवर की कीमतों में 500/700 रुपए प्रति क्विंटल का जोरदार उछाल दर्ज किया गया और इस उछाल के साथ भाव सप्ताहांत में मोज़ाम्बिक सफ़ेद 7600/7700 रुपए ,गजरी 7500 रुपए मलावी 7150/7200 रुपए डोडोमो 6900/7000 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। इसी प्रकार चेन्नई तुवर लेमन की कीमतों में इस साप्ताह 250 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहंत में 7050/7100 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 

बर्मा    

निर्यात मांग सुस्त बेहतर होने से बर्मा तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 30 डॉलर प्रति टन की तेजी तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में 820 डॉलर प्रति टन हो गयी।    

दिल्ली 

लिवाली बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली तुवर लेमन में 125 रुपए प्रति व देसी तुवर में भी 100 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार देखा गया और भाव सप्ताहांत में लेमन 7500/7525 रुपए व देसी 7700/7850 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।  

महाराष्ट्र 

दाल मिलर्स व स्टाकिस्टों की मांग बढ़ने से इस साप्ताह के दौरान तुवर की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी देखी गयी और इस बढ़ोतरी  के साथ भाव सप्ताहंत में सोलापुर 6500/7550 रुपए अकोला 7700/7900 रुपए नागपुर 7650/7700 रुपए  लातूर 7600/7800 रुपए व दुधनी 7000/7650 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।   

कर्नाटक   

लिवाली बेहतर होने से  चालू साप्ताह के दौरान कर्नाटक तुवर की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में गुलबर्गा 7000/8081 रुपए रायचूर 6831/7711 रुपए यादगीर 6737/7719 रुपए व तालिकोट 6700/7659 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।    

मध्य प्रदेश

दाल मिलर्स की सक्रियता बढ़ने से मध्य प्रदेश तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी देखी गयी और इस बढ़ोतरी  के साथ भाव सप्ताहांत में कटनी 7400/7600 रुपए जबलपुर 5000/7400 रुपए पिपरिया 6500/7700 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 

अन्य 

चौतरफा तेजी के समर्थन व लिवाली बढ़ने से रायपुर तुवर में इस साप्ताह 250/300  रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी  के साथ भाव सप्ताहंत में 7800/8100 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। इसी प्रकार  कानपुर तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 300 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी के साथ भाव सप्ताहांत  में 6800/7000 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।  

तुवर दाल 

तुवर की तेजी के समर्थन व मांग बढ़ने से  इस साप्ताह के दौरान तुवर दाल की कीमतों में 150/300 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली फटका 11500/12150 रुपए, कटनी फटका 10950/11450 रुपए, अकोला 11100/12300 रुपए,लातूर फटका 11500/11700 रुपए, गुलबर्गा फटका 10900/11700 रुपए व कानपुर फटका 11200/11600 रुपए प्रति क्विंटल हो  गयी ।