साप्ताहिक समीक्षा - सरसों
22-Feb-2025 09:10 PM

साप्ताहिक समीक्षा - सरसों
नई फसल की जोरदार आवक से पूर्व सरसों का बाजार हुआ मजबूत
नई दिल्ली । नई सरसों की जोरदार आवक अगले महीने से आरंभ होने वाली है और उससे पूर्व मिलर्स तथा व्यापारियों की अच्छी खरीद होने से 15-21 फरवरी वाले सप्ताह में इस महत्वपूर्ण तिलहन के दाम में 50 से 200 रुपए प्रति क्विंटल तक की तेजी दर्ज की गई। राजस्थान के बीकानेर में सरसों का भाव 500 रुपए उछलकर 5200/5500 रुपए प्रति क्विंटल हो गया।
42% कंडीशन सरसों
42 प्रतिशत कंडीशन वाली सरसों का मूल्य दिल्ली में 100 रुपए बढ़कर 6200 रुपए प्रति क्विंटल तथा जयपुर में 50 रुपए सुधरकर 625/6350 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गया। गुजरात, हरियाणा एवं मध्य प्रदेश की मंडियों में भी सरसों की कीमत 50-100 रुपए तेज रही। हिसार में यह 200 रुपए बढ़कर 5500/5700 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंची।
यूपी / राजस्थान
राजस्थान एवं उत्तर प्रदेश जैसे शीर्ष उत्पादक प्रांतों की कुछ मंडियों में नई सरसों आने लगी है जबकि अगले सप्ताह से मौसम साफ रहने पर अनेक क्षेत्रों में नई फसल की कटाई-तैयारी शुरू हो जाने की संभावना है। सरसों का भाव न्यूनतम समर्थन मूल्य से नीचे चल रहा है।
भाव
2023-24 सीजन के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 5650 रुपए प्रति क्विंटल नियत किया गया था जिसे 2024-25 सीजन के वास्ते 300 रुपए बढ़ाकर 5950 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। यदि जोरदार आपूर्ति के दौरान कीमतों में नरमी आई तो सरकार को एक बार फिर किसानों से विशाल मात्रा में सरसों खरीदना पड़ सकता है।
सरसों तेल
सरसों की ऊंची कीमत से सरसों तेल को भी 2-3 रुपए प्रति किलो मजबूत होने का अवसर मिल गया। एक्सपेलर का भाव दिल्ली में दिल्ली में 35 रुपए की वृद्धि के साथ 1330 रुपए प्रति 10 किलो पर पहुंचा। कोटा में यह 33 रुपए तथा बीकानेर में 20 रुपए ऊंचा हुआ। लुधियाना में इसमें 50 रुपए प्रति 10 किलो की तेजी रही।
आवक
राष्ट्रीय स्तर पर मंडियों में सरसों की आवक 15 फरवरी को 3.50 लाख टन एवं 21 फरवरी को 3.60 लाख बोरी दर्ज की गई जबकि प्रत्येक बोरी 50 किलो की होती है।
सरसों खल (डीओसी)
लेकिन सरसों खल की मांग कुछ कमजोर रही जिससे इसकी कीमतों में 15-20 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गई। सरसों डीओसी का दाम भी 300-500 रुपए प्रति टन टूट गया।