साप्ताहिक समीक्षा-मटर
23-May-2026 08:35 PM
लिवाली बढ़ने से मटर की कीमतों में सुधार
कानपुर। घटे भावों पर बिकवाली कमजोर पड़ने तथा मांग में सुधार आने से चालू सप्ताह के दौरान मटर की कीमतों में सुधार दर्ज किया गया। पिछले दिनों भाव काफी नीचे स्तर पर पहुंच जाने के कारण बाजार में खरीदारों की सक्रियता बढ़ी है, जिससे कीमतों को समर्थन मिल रहा है। व्यापारिक सूत्रों के अनुसार मौजूदा भावों पर कारोबारियों को पड़ता लाभकारी नजर आ रहा है, जिसके चलते लिवाली में सुधार देखा जा रहा है। वहीं लोकल एवं चालानी मांग बेहतर रहने से बाजार की धारणा मजबूत बनी हुई है। जानकारों का कहना है कि यदि मांग का मौजूदा रुख जारी रहा और बिकवाली दबाव सीमित बना रहा, तो निकट भविष्य में मटर बाजार में मजबूती का माहौल बन सकता है। आयातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने व लिवाली बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान आयातित मटर की कीमतों में 50/75 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार दर्ज किया गया और इस सुधार के साथ भाव सप्ताहंत में मुंद्रा बंदरगाह पर कनाडा मटर 4100 रुपए रूस 3975 रुपए व हजीरा बंदरगाह पर कनाडा 4150 रुपए व रूस 4050 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। स्टाकिस्टों की लिवाली बढ़ने से इस साप्ताह कानपुर मटर की कीमतों में 75 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त दर्ज की गयी और इस बढ़त के साथ भाव 4425 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। इसी प्रकार ललितपुर मटर की कीमतों में भी 100 रुपए प्रति बढ़कर सप्ताहंत में 3900/4300 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। लिवाली बनी रहने बनी रहने से राठ मटर में 100 रुपए प्रति क्विंटल बढ़कर सप्ताहंत में 4300/4500 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। लिवाली बढ़ने से मऊरानीपुर मटर में भी 100 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी के साथ भाव सप्ताहंत में 4100/4300 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। लिवाली व बिकवाली शांत बनी रहने से मध्य प्रदेश मटर की कीमतों इस साप्ताह कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और सप्ताहंत में भाव सप्ताहंत में बीना 3800/4250 रुपए व दमोह 4000/4250 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।
कनाडा
पश्चिमी कनाडा की मंडियों में बेहतर कारोबार और निर्यात मांग बढ़ने से पीली मटर के भाव मजबूत बने हुए हैं। वर्तमान में पीली मटर का भाव 8.00-8.50 डॉलर प्रति बुशेल पर स्थिर है, जबकि कुछ क्षेत्रों में कीमतें 9 डॉलर प्रति बुशेल तक पहुंच गई हैं। व्यापारिक सूत्रों के अनुसार चीन, भारत एवं बांग्लादेश सहित कई देशों की मांग से बाजार को समर्थन मिल रहा है। वहीं सस्कैचवान एवं अल्बर्टा प्रांतों में नई फसल की बुआई जोर-शोर से जारी है और मौसम भी अनुकूल बना हुआ है। जानकारों का कहना है कि अगस्त-सितम्बर में नई फसल की आवक शुरू होने की संभावना है। हालांकि वैश्विक बाजार में कनाडा को रूस से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है।
मटर दाल
मांग सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान मटर दाल की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी मंदी देखी गयी और सप्ताहंत में भाव कानपुर 4750/4900 रुपए व इंदौर 4800/4950 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
