साप्ताहिक समीक्षा-मसूर
16-May-2026 09:26 PM
मसूर बाजार में स्थिरता, मांग बढ़ने से हल्का सुधार
मुम्बई। चालू सप्ताह के दौरान मसूर बाजार में स्थिरता का माहौल बना रहा। हालांकि सप्ताहांत में पूछपरख बढ़ने से कीमतों में हल्का सुधार देखने को मिला। दाल मिलों की सीमित मांग के चलते देसी मसूर के भाव फिलहाल स्थिर बने हुए हैं, जबकि बंदरगाहों पर आयातित मसूर की कीमतों में सुधार दर्ज किया गया। व्यापारिक सूत्रों के अनुसार उत्पादक मंडियों में मसूर के भाव अभी भी न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 7,000 रुपये प्रति क्विंटल से नीचे बने हुए हैं। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की मंडियों में चालू सीजन के दौरान मसूर की कुल आवक सामान्य की तुलना में कम रही है, क्योंकि उत्पादन कम होने का अनुमान लगाया जा रहा है। दाल मिलें फिलहाल आवश्यकता के अनुसार ही खरीदारी कर रही हैं, लेकिन खपत का सीजन होने के कारण बिहार, बंगाल और असम में मसूर दाल की मांग बनी हुई है। बेहतर उपभोक्ता मांग के समर्थन से आने वाले दिनों में मसूर की कीमतों में और सुधार आने की संभावना व्यक्त की जा रही है। मांग में सुधर होने आयातित मसूर की कीमतों में इस सप्ताह 25/50 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार देखा गया। और इस सुधार के साथ भाव कनाडा भाव 5925 रुपये, हजीरा 5975 रुपये, कंटेनर कनाडा 6175 रुपये तथा ऑस्ट्रेलिया मसूर 6175 रुपये प्रति क्विंटल हो गए।
ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया से मसूर का निर्यात अब तेजी से घटने लगा है। ऑस्ट्रेलियाई सांख्यिकी ब्यूरो (एबीएस) के अनुसार फरवरी 2026 की तुलना में मार्च 2026 में मसूर शिपमेंट में भारी गिरावट दर्ज की गई। विशेष रूप से भारत और संयुक्त अरब अमीरात को निर्यात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार अक्टूबर 2025 से मार्च 2026 के दौरान ऑस्ट्रेलिया से कुल 10.85 लाख टन मसूर का निर्यात हुआ। इसमें अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 5.45 लाख टन, जनवरी में 2.81 लाख टन, फरवरी में 1.74 लाख टन तथा मार्च में केवल 85 हजार टन का शिपमेंट शामिल रहा। भारत को इस अवधि में कुल 4.82 लाख टन मसूर का निर्यात किया गया, लेकिन मार्च 2026 में शिपमेंट घटकर मात्र 6 हजार टन रह गया। व्यापारिक सूत्रों के अनुसार होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से ऑस्ट्रेलियाई निर्यातकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं, जिससे वैश्विक आपूर्ति प्रभावित हो रही है।
दिल्ली
लिवाली व बिकवाली सिमित बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली की कीमतों में कोई हल चल नहीं देखी गयी और सप्ताहांत में भाव छोटी कोटा 7600 रुपए ,बूंदी 8600 रुपए उत्तरप्रदेश 8700 रुपए व देसी बड़ी 6750/6775 रुपए प्रति क्विंटल पर रुकी रही।
मध्य प्रदेश
ग्राहकी सुस्त बनी रहने से इस सप्ताह मध्य प्रदेश मसूर की कीमतों में कोई तेजी मंदी नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहांत में भाव अशोकनगर 5800/6200 रुपए बीना 6100/6300 रुपए गंजबासोदा 6000/6300 रुपए सागर 6200/6400 रुपए दमोह 5800/6700 रुपए इंदौर 6100 रुपए करेली 6706 रुपए व कटनी 6650 रुपए प्रति क्विंटल रुके रहे।
उत्तर प्रदेश
मांग सुस्त पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान उत्तर प्रदेश की छोटी मसूर की कीमतों में 150 रुपए व बड़ी मसूर में 100 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी दर्ज की गयी और भाव सप्ताहांत में भाव बरेली छोटी 10100 रुपए मोटी 6750 रुपए ललितपुर मोटी 5900/6000 रुपए छोटी 9000/9500 रुपए व उरई 6000/6300 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी ।
अन्य
लिवाली व बिकवाली सुस्त बनी रहने बिहार मसूर की कीमतों में कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहांत में बाढ़ 6700 रुपए खुशरूपुर 6600 रुपए व मोकामा 6700 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रहे। इसी प्रकार रायपुर मसूर की कीमतों में भी इस साप्ताह कोई तेजी मंदी नहीं देखी गयी और सप्ताहंत में भाव 6250 रुपए प्रति क्विंटल रुके रहे ।
मसूर दाल
मसूर की गिरावट के असर व मांग कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान मसूर दाल की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और सप्ताहांत में भाव इंदौर 7400/7500 रुपए बाढ़ 7600/7900 रुपए, खुशरुपुर 7500/7800 रुपए, मोकामा 7600/7900 रुपए चंदौसी 9000 रुपए व हैदराबाद 7700 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
