साप्ताहिक समीक्षा-मसूर

14-Feb-2026 09:05 PM

ग्राहकी का अभाव बना रहने से मसूर की कीमतों में गिरावट जारी                 

मुम्बई। चालू सप्ताह के दौरान मसूर बाजार में बिकवाली का दबाव लगातार बना रहा, जबकि मांग में सुस्ती देखी गई। कमजोर मांग के चलते मसूर की कीमतों में गिरावट का रुख सामने आया और पूरे सप्ताह बाजार दबाव में बना रहा। मसूर दाल में उठाव कमजोर रहने से दाल मिलर्स की खरीद सीमित रही, जिसके कारण बाजार को अपेक्षित समर्थन नहीं मिल सका। उपभोक्ता स्तर पर मांग सामान्य से कम बनी हुई है, वहीं स्टॉकिस्ट भी फिलहाल सतर्क रुख अपनाए हुए हैं। इसके अलावा, पोर्ट पर आयातित मसूर की उपलब्धता बढ़ने से आयातकों की ओर से बिकवाली का दबाव लगातार बना हुआ है। बढ़ती आवक के कारण घरेलू बाजार में सप्लाई सहज बनी हुई है, जिससे मसूर की कीमतों में और कमजोरी देखने को मिल रही है।
पोर्ट पर आयातित मसूर की उपलब्धता बढ़ने से आयातकों की बिकवाली का दबाव बढ़ा जिससे चालू साप्ताह के दौरान आयातित मसूर की कीमतों में 150/200 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी देखी गयी और इस मंदी के साथ सप्ताहंत में भाव मुंद्रा 5400 रुपए हजीरा 5450 रुपए व कंटेनर कनाडा 5700 रुपए व ऑस्ट्रेलिया 5800 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार कोलकाता मसूर की कीमतों में भी इस साप्ताह 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और भाव सप्ताहांत में ऑस्ट्रेलिया 5600/5650 रुपए व कनाडा 5550/5600 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।  
दिल्ली 
स्टाकिस्टों की बिकवाली बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली बड़ी मसूर में 125 रुपए व छोटी मसूर 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी  गयी और भाव सप्ताहांत में छोटी कोटा 6700 रुपए ,बूंदी 7500 रुपए उत्तरप्रदेश 7600 रुपए व देसी बड़ी 6350 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
मध्य प्रदेश 
ग्राहकी सुस्त बनी रहने से इस सप्ताह मध्य प्रदेश मसूर की कीमतों में 150/300 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी दर्ज की गयी और सप्ताहांत में भाव अशोकनगर 5300/5800 रुपए बीना 5900/6100 रुपए गंजबासोदा 5800/6100 रुपए सागर 5600/5850 रुपए दमोह 5700/6000 रुपए इंदौर 5650/5700 रुपए करेली 5252/6350 रुपए व कटनी 6200 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
उत्तर प्रदेश  
लिवाली शांत पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान उत्तर प्रदेश की छोटी मसूर की कीमतों में 300 रुपए व बड़ी मसूर में 150 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और भाव सप्ताहांत में बरेली छोटी 8400 रुपए मोटी 6300 रुपए ललितपुर मोटी 5500/5800 रुपए छोटी 6500/6600 रुपए व उरई 4800/5400 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी । 
अन्य 
चौतरफा गिरावट के असर व लिवाली शांत बनी रहने से  बिहार मसूर की कीमतों में इस साप्ताह 200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और भाव सप्ताहांत में बाढ़ 6300 रुपए खुशरूपुर 6200 रुपए व मोकामा 6300 रुपए प्रति क्विंटल र रह गयी। इसी प्रकार रायपुर मसूर की कीमतों में भी इस साप्ताह 200 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी देखी गयी और सप्ताहंत में भाव 5900 रुपए प्रति क्विंटल  रह गए।
मसूर दाल 
मसूर की गिरावट के असर व मांग सुस्त पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान मसूर दाल की कीमतों में 150/300 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और सप्ताहांत में भाव इंदौर 6800/7000 रुपए बाढ़ 7300/7600 रुपए, खुशरुपुर 7200/7500 रुपए, मोकामा 7300/7600 रुपए चंदौसी 9000/10000 रुपए व हैदराबाद 7500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।