साप्ताहिक समीक्षा-मसूर

13-Dec-2025 08:59 PM

मसूर की कीमतों में गिरावट, कमजोर मांग से बाजार दबाव में   
                
मुम्बई। चालू सप्ताह के दौरान बिकवाली का दबाव बने रहने और मांग सुस्त पड़ने के कारण मसूर की कीमतों में गिरावट का रुख देखने को मिला। मसूर दाल में उठाव कमजोर रहने से दाल मिलर्स की खरीद सीमित रही, जिससे बाजार को अपेक्षित समर्थन नहीं मिल सका। इसके परिणामस्वरूप मसूर की कीमतें पूरे सप्ताह अस्थिर बनी रहीं और बाजार पर दबाव की स्थिति कायम रही। स्टैट्स कैन की रिपोर्ट के अनुसार, कनाडा में मसूर का उत्पादन इस साल 33.60 लाख टन तक पहुंच गया, जिसमें हरी मसूर की सबसे अधिक बढ़ोतरी रही। विशाल उत्पादन और आपूर्ति के चलते नम्बर-2 क्वालिटी हरी मसूर का भाव 24-25 सेंट प्रति पौंड, नम्बर-1 छोटी हरी मसूर 21 सेंट प्रति पौंड तक गिर गया, जबकि लाल मसूर 23 सेंट पर स्थिर रहा।ऑस्ट्रेलिया से भारी आपूर्ति और भारत में नरम मांग के कारण कनाडाई निर्यातकों को कीमतें घटाने पर मजबूर होना पड़ सकता है। 2025-26 में ऑस्ट्रेलिया में मसूर का उत्पादन 50%, कनाडा में 38% बढ़ने का अनुमान है, जिससे वैश्विक आपूर्ति मजबूत बनी रहेगी। अगस्त–अक्टूबर 2025 तिमाही में भारत ने ऑस्ट्रेलिया से 56,000 टन मसूर आयात कर सबसे बड़ा आयातक बना, जबकि पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और नेपाल को भी शिपमेंट हुआ। सीमा शुल्क वृद्धि की चर्चाओं के बावजूद आयात पर फिलहाल कोई असर नहीं पड़ा। 
पोर्ट पर आयातित मसूर की उपलब्धता बढ़ने से आयातकों की बिकवाली का दबाव बढ़ा जिससे चालू साप्ताह के दौरान आयातित मसूर की कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी देखी गयी देखी गयी और सप्ताहंत में भाव मुंद्रा 5575/5600 रुपए हजीरा 5700 रुपए व कंटेनर कनाडा 5950 रुपए व ऑस्ट्रेलिया 6050/6100 रुपए प्रति क्विंटल रह  गयी। इसी प्रकार कोलकाता मसूर की कीमतों में भी इस साप्ताह 50/75 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और भाव सप्ताहांत में ऑस्ट्रेलिया 6100 रुपए व कनाडा 6000 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।  
दिल्ली 
स्टाकिस्टों की बिकवाली बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली बड़ी मसूर में 100 रुपए व छोटी मसूर 200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी  गयी और भाव सप्ताहांत में छोटी कोटा 8000/8100 रुपए ,बूंदी 8600 रुपए उत्तरप्रदेश 8800 रुपए व देसी बड़ी 6650 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
मध्य प्रदेश 
स्टाकिस्टों की बिकवाली बढ़ने व लिवाली शांत बनी रहने से इस सप्ताह मध्य प्रदेश मसूर की कीमतों में 150/300 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी दर्ज की गयी और सप्ताहांत में भाव अशोकनगर 5800/6000 रुपए बीना 5800/6300 रुपए गंजबासोदा 5800/6300 रुपए सागर 5800/6000 रुपए दमोह 6000/6500 रुपए इंदौर 5950/6000 रुपए करेली 5365/6070 रुपए व कटनी 6350 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
उत्तर प्रदेश  
लिवाली शांत पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान उत्तर प्रदेश की छोटी मसूर की कीमतों में 300/400 रुपए व बड़ी मसूर में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और भाव सप्ताहांत में बरेली छोटी 9500 रुपए मोटी 6650 रुपए ललितपुर मोटी 5800/6000 रुपए छोटी 7500/8100 रुपए व उरई 5300/5800 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी । 
अन्य 
चौतरफा गिरावट के असर व लिवाली कमजोर पड़ने से  बिहार मसूर की कीमतों में इस साप्ताह 500 रुपए प्रति क्विंटल कीजोरदार गिरावट देखी गयी और भाव सप्ताहांत में बाढ़ 6800 रुपए खुशरूपुर 6700 रुपए व मोकामा 6700 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। जबकि रायपुर मसूर की कीमतों में भी इस साप्ताह कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और सप्ताहंत में भाव 6300 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रह गए।
मसूर दाल 
मसूर की गिरावट के असर व मांग सुस्त पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान मसूर दाल की कीमतों में 200/300 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और सप्ताहांत में भाव इंदौर 7000/7100 रुपए बाढ़ 7800/8100 रुपए, खुशरुपुर 7700/8100 रुपए, मोकामा 7800/8100 रुपए चंदौसी 9500/10500 रुपए व हैदराबाद 7650 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।