साप्ताहिक समीक्षा- मूंगफली

14-Aug-2026 08:05 PM

अच्छी आवक एवं सीमित मांग से मूंगफली का भाव नरम

नई दिल्ली। गुजरात एवं उत्तर प्रदेश की मंडियों में मूंगफली की अच्छी आवक हो रही है मगर खरीदारों की मांग कमजोर रहने से 8-14 अगस्त वाले सप्ताह के दौरान इसके दाम में भारी गिरावट दर्ज की गई। 
आवक / भाव 
राजकोट में 8-10 हजार बोरी की दैनिक आवक के साथ मूंगफली का भाव 1000 रुपए लुढ़ककर 6000-8000 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। इसी तरह उत्तर प्रदेश के झांसी में दाम 300 रुपए घटकर 6300/6800 रुपए प्रति क्विंटल पर आ गया लेकिन महाराष्ट्र के सोलापुर में यह 200 रुपए सुधरकर 9500 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गया। बीकानेर शांत रहा।
मूंगफली दाना 
महाराष्ट्र के सोलापुर एवं नागपुर में छिलका रहित मूंगफली के दाने की कीमतों में 100 से 500 रुपए प्रति क्विंटल तक की वृद्धि दर्ज की गई। वहां इसमें तेल मिलर्स एवं निर्यातकों की अच्छी मांग देखी गई।
मूंगफली तेल 
लूज रूप में मूंगफली तेल में सामान्य कारोबार के बीच कीमतों में 10 से 40 रुपए प्रति 10 किलो तक का इजाफा हुआ। राजकोट, गोंडल जूनागढ़ एवं जाम नगर में भाव 25 रुपए बढ़कर 1725 रुपए प्रति 10 किलो हो गया। 
तेलिया टीन 
राजकोट में 15 किलो वाले तेलिया टीन का दाम 5 रुपए सुधरकर 2730 रुपए हो गया। इसके अलावा अहमदाबाद, मुम्बई, बीकानेर, चेन्नई, नेवाई / टोंक एवं हैदराबाद में भी मूंगफली तेज रहा। 
ब्रांडेड तेल 
कोटा में ब्रांडेड मूंगफली तेल 2900 रुपए प्रति टीन (15 लीटर) पर स्थिर रहा जबकि जयपुर एवं नेवाई में फिल्टर   मूंगफली तेल भी प्रति 10 किलो पर 10-20 रुपए की तेजी देखी गई। 
मूंगफली ऑयल  केक 
मूंगफली ऑयल  केक का भाव 44000/53000 रुपए प्रति टन पर स्थिर रहा। डीओसी में नरमी रही।