साप्ताहिक समीक्षा-चना

22-Feb-2025 08:14 PM

मांग नीरस बनी रहने से चना की कीमतों में गिरावट जारी             

      

नई दिल्ली। उत्पादक मंडियों में नए चना की आवक का दबाव बढ़ने व मांग सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान भी चना की कीमतों में गिरावट का रुख रहा। मौसम अनुकूल बना रहने से फ़िलहाल चना की फसल स्थिति बेहतर बनी हुई है। नयी फसल को आता देख स्टाकिस्ट अपना माल काटने में लगे हुए है। जिस कीमतों पर दबाव बना हुआ है। मार्च माह से राजस्थान व मध्य प्रदेश की उत्पादक मंडियों में भी नए चना की आवक बढ़ना शुरू हो जाएगी जिसके दबाव के चलते कीमतों में और गिरावट देखी जा सकती है। दाल मिलर्स की मांग शांत बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली चना की कीमतों में 75 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और भाव सप्ताहंत में मध्यप्रदेश लाइन 5900/5925 रुपए व राजस्थान लाइन 6000/6025 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 

पोर्ट 

आयातकों की बिकवाली बढ़ने व लिवाली सुस्त पड़ने से इस  साप्ताह मुंबई तंज़ानिया चना की कीमतों 150 रुपए व ऑस्ट्रेलिया चना में 200 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहंत में तंज़ानिया 5600 रुपए व ऑस्ट्रेलिया 5650/5700 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 

राजस्थान 

स्टाकिस्टों की बिकवाली बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से इस साप्ताह राजस्थान चना की कीमतों में 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में जोधपुर 4800/5400 रुपए जयपुर 5975/6025 रुपए बीकानेर 5750/5850 रुपए किशनगढ़ 5000/5400 रुपए व कोटा 4500/5350 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।

महाराष्ट्र 

उत्पादक मंडियों में नए चना उपलब्धता बढ़ने दाल मिलर्स व स्टाकिस्टों की सुस्त मांग के चलते  चालू साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र चना की कीमतों में 200/300 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी दर्ज की गयी और इस मंदी के साथ भाव सप्ताहांत में सोलापुर 5600/6000 रुपए अकोला 5700/5750 रुपए नागपुर 5725/5750 रुपए उदगीर 5200/5500 रुपए व अहमदनगर 5700/5900 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।  

मध्य प्रदेश

मांग कमजोर बनी रहने से इस साप्ताह मध्य प्रदेश चना की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 5800/5900 रुपए गंजबासोदा 5400/5800 रुपए सागर 5300/5800 रुपए कटनी 6025/6075 रुपए व इंदौर 5500/5900 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 

अन्य 

चौतरफा गिरावट के असर व लिवाली कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान रायपुर चना 225 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में 5825/5900 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार कानपुर चना में भी इस साप्ताह 125 रुपए प्रति क्विंटल घटकर  सप्ताहांत में 6175 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 

चना दाल    

चना की गिरावट के असर  व  मांग कमजोर बनी रहने  से चालू साप्ताह के दौरान चना दाल की कीमतों में 100/200 रुपए क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और भाव सप्ताहांत में दिल्ली 6950/7300 रुपए भाटापरा 7350 रुपए कटनी 7600 रुपए,गुलबर्गा 7000/7100 रुपए जलगांव 7000 रुपए इंदौर 7000/7150 रुपए जयपुर 6800 रुपए व कानपुर 7050/7100 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।