साप्ताहिक समीक्षा-चना
14-Feb-2026 08:32 PM
बढ़ती आवक और कमजोर मांग से चना बाजार में गिरावट
नई दिल्ली। चालू सप्ताह के दौरान चना की कीमतों में गिरावट का रुख देखने को मिला। बाजार में बिकवाली का दबाव बढ़ने और लिवाली कमजोर रहने से भावों पर लगातार दबाव बना रहा। व्यापारिक सूत्रों के अनुसार, उत्पादक राज्यों से नई फसल की बढ़ती आवक ने बाजार की दिशा को प्रभावित किया है। कर्नाटक और महाराष्ट्र की प्रमुख मंडियों में नए चना की उपलब्धता बढ़ने लगी है। फसल की कटाई के बाद किसान तेजी से उपज बाजार में ला रहे हैं, जिससे दैनिक आवक में इजाफा हुआ है। बढ़ती आपूर्ति को देखते हुए स्टॉकिस्टों और आयातकों ने भी बिकवाली तेज कर दी है। पुराने स्टॉक को निकालने की होड़ के चलते बाजार में आपूर्ति और बढ़ गई है, जिससे कीमतों में नरमी का रुख बना हुआ है। व्यापारियों का कहना है कि फिलहाल बाजार में मांग की स्थिति उत्साहजनक नहीं है। चना दाल और बेसन की खपत अपेक्षा से कम बनी हुई है। थोक स्तर पर उठाव सीमित है और खुदरा बाजार में भी मांग सामान्य से कमजोर बताई जा रही है। इसके चलते चना दाल मिलर्स की लिवाली ठंडी पड़ी हुई है। मिलर्स केवल आवश्यकतानुसार खरीदारी कर रहे हैं और बड़े पैमाने पर स्टॉक नहीं बना रहे हैं। बाजार विश्लेषकों का मानना है कि जब तक मांग में ठोस सुधार नहीं आता या सरकारी खरीद में सक्रियता नहीं बढ़ती, तब तक चना बाजार में बड़ी तेजी की संभावना कम है। यदि आगामी सप्ताहों में उत्पादक राज्यों से आवक का दबाव जारी रहता है, तो कीमतों में और नरमी आ सकती है। दाल मिलर्स की लिवाली शांत पड़ने से दिल्ली चना की कीमतों में इस साप्ताह 75/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में मध्य प्रदेश लाइन 5600/5625 रुपए व राजस्थान लाइन 5650/5675 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
पोर्ट
आयातकों की बिकवाली का दबाव बढ़ने व मांग सुस्त पड़ने से इस साप्ताह आयातित चना में 125/175 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी। और इस गिरावट के साथ भाव मुंबई तंज़ानिया 5250 रुपए नवाशेवा ऑस्ट्रेलिया 5400 रुपए व मुंद्रा 5300 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
राजस्थान
लिवाली कमजोर बनी रहने इस साप्ताह राजस्थान चना की कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी देखी गयी और इस मंदी के साथ भाव सप्ताहांत में जोधपुर 4700/5150 रुपए जयपुर 5675 रुपए बीकानेर 5250/5300 रुपए किशनगढ़ 4950/5000 रुपए व कोटा 4500/5150 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
महाराष्ट्र
दाल मिलर्स की सुस्त मांग के चलते चालू साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र चना की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में सोलापुर 5300/5700 रुपए लातूर 5800/5900 रुपए अकोला 5750/5775 रुपए नागपुर 5750/5800 रुपए व अहमदनगर 5500/5700 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मध्य प्रदेश
ग्राहकी सुस्त बनी रहने से इस साप्ताह मध्य प्रदेश चना की कीमतों में 150/300 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 5200/5400 रुपए गंजबासोदा 4800/5300 रुपए सागर 5000/5400 रुपए कटनी 5600/5650 रुपए व इंदौर 5400/5600 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
अन्य
चौतरफा गिरावट के असर व मांग सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान कानपुर चना की कीमतों में 125 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में 5700/5725 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। इसी प्रकार रायपुर चना में भी इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट साथ भाव सप्ताहंत में 5450/5650 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।
चना दाल
चना की गिरावट के असर व मांग कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान चना दाल की कीमतों में 100/200 रुपए क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली 6500/6750 रुपए भाटापरा 6800/6900 रुपए कटनी 6900 रुपए,गुलबर्गा 6400/6500 रुपए जलगांव 6750/7100 रुपए इंदौर 6700 रुपए जयपुर 6525 रुपए व कानपुर 6500/6550 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
