सूखे मेवा में व्यापार कम
12-Dec-2023 07:23 PM
नई दिल्ली । विगत कुछ समय से सूखा मेवा बाजार में कारोबार सीमित रह गया है। हालांकि सर्दियों का सीजन चल रहा लेकिन बादामगिरी में मांग आशानुरूप नहीं बन पा रहे हैं। जिस कारण से बादामगिरी के भाव दबे हुए हैं।
लिवाल नवम्बर माह के आयात आंकड़ों का इंतजार कर रहा है। पिस्ता में व्यापार कम रहा। लेकिन आयात न होने के कारण स्टॉकिस्ट भाव घटाकर बिकवाल नहीं है। उल्लेखनीय है कि है कि है हाजिर में माल की कमी के चलते गत दिनों पिस्ता पेशावरी का रिकॉर्ड भाव 3500/3600 रुपए बन गया था। लिवाली का अभाव बना रहने से किशमिश के भाव अपने पूर्व स्तर पर बोले गए।
सूत्रों का कहना है कि प्रमुख उत्पादक राज्य महाराष्ट्र में गत दिनों हुई बारिश से अंगूर फसल को नुकसान होने के कारण किशमिश में हाल-फिलहाल मंदे की संभावना नहीं है। काजू के भाव अपने पूर्व स्तर पर नरम रहे। मखाना में हाजिर व्यापार कम रहा लेकिन उत्पादक केन्द्रों पर स्टॉक कम होने के कारण धारणा तेजी की बनी हुई है।
