OMSS के तहत गेहूं बिक्री कमजोर, मांग में गिरावट के संकेत
20-Feb-2026 07:07 PM
सरकार की ओपन मार्केट सेल स्कीम (OMSS) के तहत गेहूं की बिक्री में कमजोरी देखने को मिल रही है। अब तक कुल 11.30 लाख टन गेहूं ऑफर किया गया, लेकिन इसके मुकाबले केवल 6.21 लाख टन की ही बिक्री हो सकी, जो कमजोर मांग को दर्शाता है।
नीलामी के आंकड़ों से साफ है कि खरीदारों की रुचि धीरे-धीरे कम हुई है।
नवंबर 2025 में बिक्री 69–78 हजार टन के स्तर पर रही
14 जनवरी 2026 को एक बार तेज मांग दिखी, जहां 92% तक उठाव हुआ
इसके बाद लगातार गिरावट आई
पिछले फरवरी 2026 में बिक्री घटकर 61 हजार टन तक रह गई और बिडिंग भी कमजोर रही
कुल मिलाकर औसत बिक्री केवल 55% रही, यानी लगभग आधा ऑफर किया गया गेहूं ही बिक पाया।
कमजोर बिक्री के पीछे मुख्य कारण बाजार में पहले से पर्याप्त स्टॉक, आटा मिलों की सीमित खरीद और ऊंची रिजर्व कीमतें हैं।
OMSS के तहत गेहूं की बिक्री फिलहाल दबाव में है।यदि यही स्थिति जारी रही, तो सरकार को कीमतों या ऑफर मात्रा में बदलाव करना पड़ सकता है ताकि बाजार में मांग को बढ़ाया जा सके और खरीद से पहले गोदामों मं जगह बनाई जा सके।
