ऑस्ट्रेलिया से दलहनों का व्यापार
03-Jan-2025 03:19 PM
ऑस्ट्रेलिया से दलहनों का व्यापार
चना
भारत
★ ऑस्ट्रेलियाई देसी चने का व्यापार धीमा और सीमित, इस सप्ताह कंटेनर व्यापार $705/मीट्रिक टन (दिसंबर) और $695 (जनवरी) CFR नावा शेवा तक रिपोर्ट किये गए।
पाकिस्तान
★ ऑस्ट्रेलियाई देसी चने की मांग धीमी, इस सप्ताह कंटेनर व्यापार $680-685/मीट्रिक टन (जनवरी) CFR कराची हुए।
बांगलादेश
★ ऑस्ट्रेलियाई देसी चने की मांग सुस्त। ग्रेड 1 चिटगांव पोर्ट पर बल्क भाव $690/मीट्रिक टन बोले जा रहे हैं।
नेपाल
★ चने की मांग मंदी। जनवरी के लिए भाव $715/ मीट्रिक टन CFR बिरगंज दर्ज किये गए।
लाल मसूर
भारत
★ मांग सुस्त पिछले सप्ताह कम हुआ व्यापर।
पाकिस्तान
★ ऑस्ट्रेलियाई लाल मसूर की मांग कम। बल्क में भाव $680/ मीट्रिक टन के आसपास जबकि कनाडाई क्रिमसन मसूर का बल्क व्यापार $660/मेट्री टन CFR कराची पर हो रहे हैं मामूली सौदे।
बांग्लादेश
★ मांग सुस्त। लाल मसूर के सौदे $680/ मीट्रिक टन CFR चिटगांव तक दिए गए।
नेपाल
★ लाल मसूर मांग कम। जनवरी भाव CFR बिरगंज के लिए $730/मीट्रिक टन पहुंचे।
