ऑस्ट्रेलिया से फरवरी में 8.83 लाख टन कैनोला का निर्यात

13-Apr-2026 05:11 PM

मेलबोर्न। कैनोला (सरसों रेपसीड की एक उच्च प्रजाति) के एक प्रमुख उत्पादक एवं निर्यातक देश-ऑस्ट्रेलिया से इस महत्वपूर्ण तिलहन के निर्यात की रफ्तार बेहतर देखी जा रही है सरकारी एजेंसी-ऑस्ट्रेलियाई सांख्यिकी ब्यूरो (एबीएस) की नई रिपोर्ट के अनुसार फरवरी 2026 में देश से 8,83,243 टन कैनोला का निर्यात हुआ जबकि जनवरी में 5,69,938 टन तथा दिसम्बर 2025 में 6,01,596 टन का शिपमेंट किया गया था। इस तरह दिसम्बर-फरवरी की तिमाही के दौरान ऑस्ट्रेलिया से कुल मिलाकर 20,54,777 टन कैनोला का निर्यात शिपमेंट हुआ। 

भारत में कैनोला का आयात नहीं होता है लेकिन यूरोपीय संघ के सदस्य देशो में इसका भारी आयात किया जाता है। इसमें बेल्जियम, फ़्रांस, जर्मनी तथा यूनान (ग्रीस) आदि देश शामिल है। इसके आलावा चीन, जापान, नेपाल एवं संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) जैसे एशियाई देश की ऑस्ट्रेलिया से बड़े पैमाने पर  कैनोला मंगाते है। यूरोपीय संघ में हालैंड भी ऑस्ट्रेलियाई कैनोला का एक प्रमुख आयातक देश है। वैश्विक स्तर पर कैनोला की अच्छी आपूर्ति हो रही है। कनाडा, यूरोप, एवं काला सागर क्षेत्र के देशो में रेपसीड -कैनोला का बेहतर उत्पादन हुआ है। इस महत्वपूर्ण तिलहन की कीमतों में सीमित उतार-चढ़ाव के साथ स्थिरता देखी जा रही है।