हल्दी - कीमतों में गिरावट
13-Apr-2026 05:50 PM
हल्दी - कीमतों में गिरावट
नई दिल्ली। उत्पादक केन्द्रों की मंडियों पर बढ़ती आवक एवं हाजिर में कमजोर मांग के चलते आज भी हल्दी के भाव मंदे के साथ बोले गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र की सांगली मंडी में हल्दी की आवक 25 हजार बोरी की रही। मगर वायदा में गिरती कीमतों एवं लोकल मांग कम होने से भाव 300/500 रुपए प्रति क्विंटल मंदे के साथ बोले गए। बसमत एवं नांदेड में भी भाव 500/600 रुपए तक घटाकर बोले गए। जबकि निज़ामाबाद मंदी में अवकाश रहा। दिल्ली बाजार में भी व्यापार कम रहा। भाव भी नरमी के साथ बोले गए। वायदा में हल्दी अप्रैल का भाव 438रुपए एवं मई का 348 रुपए मंदे के साथ बंद हुआ।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
Turmeric – Prices Decline
New Delhi: Turmeric prices continued to trade lower due to rising arrivals in producing centers and weak spot demand. According to market reports, arrivals in Sangli mandi in Maharashtra were around 25,000 bags. However, due to falling futures prices and weak local demand, prices declined by ₹300–500 per quintal.
Similarly, prices in Basmath and Nanded fell by ₹500–600 per quintal. Meanwhile, Nizamabad mandi remained closed. In Delhi as well, trading activity was subdued and prices ruled weak.
In futures, turmeric April contracts closed at ₹438, while May contracts settled at ₹348, both lower.
