News Capsule/न्यूज कैप्सूल: सरकार जरूरत पड़ने पर बफर स्टॉक से दलहन बेचेगी

06-Aug-2026 01:01 PM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: सरकार जरूरत पड़ने पर बफर स्टॉक से दलहन बेचेगी
★ अल नीनो के कारण फसल उत्पादन प्रभावित होने और कीमतों में तेजी आने की स्थिति में केंद्र सरकार बफर स्टॉक से चरणबद्ध तरीके से दलहन बाजार में उतार सकती है। वर्तमान में सरकार के पास लगभग 42.4 लाख टन दलहन का बफर स्टॉक उपलब्ध है, जिसमें करीब 27.6 लाख टन पीएसएस (PSS) और 14.7 लाख टन पीएसएफ (PSF) के तहत है। चना का बफर लगभग 20 लाख टन तथा तूर का 7–8 लाख टन बताया गया है।
★ सरकार फिलहाल खरीफ फसल की स्थिति, अल नीनो के संभावित प्रभाव और खुदरा कीमतों पर लगातार नजर रख रही है। उपभोक्ता मामलों के विभाग के अनुसार बफर स्टॉक का उपयोग जमाखोरी और सट्टेबाजी पर अंकुश लगाने तथा बाजार में कीमतों को नियंत्रित रखने के लिए किया जाएगा।
★ जुलाई के अंत तक दलहन की बुवाई 95.1 लाख हेक्टेयर रही, जो पिछले वर्ष से 6.3% कम है। कमजोर मानसून के कारण मध्य और दक्षिण भारत में तूर व उड़द की पैदावार प्रभावित होने की आशंका है, जबकि अल नीनो का बड़ा असर आगामी रबी सीजन की चना फसल पर पड़ सकता है।
★ सरकार ने तूर और उड़द के शुल्क-मुक्त आयात की अनुमति 31 मार्च 2027 तक बढ़ा दी है, ताकि घरेलू आपूर्ति पर्याप्त बनी रहे।