साप्ताहिक समीक्षा - उड़द
22-Aug-2026 07:45 PM
कमजोर मिलर्स मांग से उड़द नरम, नई आवक पर नजर
चेन्नई। बिकवाली का दबाव बढ़ने व ग्राहकी का अभाव बना रहने से चालू साप्ताह के दौरान भी उड़द की कीमतों में गिरावट का रुख रहा। मिलर्स फिलहाल जरूरत के अनुसार ही खरीदारी कर रहे हैं। हालांकि, त्योहारी सीजन में मांग बढ़ने की उम्मीद है, जिससे गिरावट सीमित हो सकती है, लेकिन बढ़ते आयात के कारण बड़ी तेजी के संकेत नहीं हैं। उत्पादक मंडियों में समर उड़द की आवक पिछले वर्ष की तुलना में कमजोर है। बागलकोट क्षेत्र में फसल अच्छी बताई जा रही है, जबकि बंदरगाहों पर स्टॉक कम है। ब्राजील से अगस्त में छोटी खेपों और सितंबर के अंतिम सप्ताह में बड़ी खेप आने की संभावना है। इसके अलावा महाराष्ट्र और कर्नाटक से भी आपूर्ति बढ़ने की उम्मीद है। अक्टूबर से मध्य प्रदेश और राजस्थान में नई उड़द की आवक शुरू होने की संभावना है। चालू वर्ष जनवरी-जून में उड़द आयात 19% से अधिक घटकर करीब 2.27 लाख टन रहा, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में करीब 2.81 लाख टन आयात हुआ था। कुल मिलाकर, कमजोर घरेलू आवक और आगामी त्योहारी मांग से बाजार को सहारा मिल सकता है, लेकिन बढ़ते आयात और सीमित मिलर्स खरीद के कारण बड़ी तेजी की संभावना फिलहाल कम है। आयातकों की बिकवाली का दबाव बढ़ने व मांग कमजोर बनी रहने से इस साप्ताह चेन्नई उड़द की कीमतों में 250/300 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी दर्ज की गयी और इस मंदी के साथ भाव एफएक्यू 8400 रुपए व एसक्यू 8900 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।
बर्मा
निर्यातकों की बिकवाली बढ़ने व निर्यात मांग सुस्त पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान बर्मा उड़द एफएक्यू में 20 डॉलर और एसक्यू में 20 डॉलर प्रति टन की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में एफएक्यू का भाव 880 डॉलर प्रति टन और एसक्यू 960 डॉलर प्रति टन रह गयी।
दिल्ली
पोर्ट की गिरावट के असर व मांग सुस्त बनी रहने इस साप्ताह दिल्ली में उड़द की कीमतें 150/300 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी। और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में एफएक्यू 8825 रुपए और एसक्यू 9300 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।
मध्य प्रदेश
बिकवाली का दबाव बढ़ने व मांग कमजोर पड़ने से चालू सप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश उड़द की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में जबलपुर में 5000/8400 रुपए,करेली 5600/8400 रुपए दमोह 6000/8000 रुपए और इंदौर में 6500/9500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
महाराष्ट्र
मांग कमजोर बनी रहने से इस साप्ताह महाराष्ट्र उड़द की कीमतों में 200/300 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी दर्ज की गयी और सप्ताहंत में भाव अकोला में 9100 रुपए, लातूर में 5000/9000 रुपए, जलगांव 7700/8850 रुपए बार्शी 5000/8500 रुपए व अहमदनगर 4500/8500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
अन्य
चौतरफा गिरावट के असर व लिवाली कमजोर बनी रहने से कृष्णा डिस्ट्रिक्ट और विजयवाड़ा में उड़द की कीमतों में इस साप्ताह 250 रुपए प्रति क्विंटल मंदी दर्ज किया की गयी और इस मंदी के साथ भाव सप्ताहंत में भाव कृष्णा डिस्ट्रिक्ट में 8900 रुपए व विजयवाड़ा में 9000 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। इसी प्रकार राजस्थान उड़द की कीमतों में भी इस साप्ताह 200/300 रुपए प्रति क्विंटल की नरमीमंदी देखी गयी और भाव सप्ताहंत में जयपुर 7700/8700 रुपए व कोटा 5000/7500 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।
उड़द दाल
उड़द की गिरावट के असर व मांग सुस्त बनी रहने से उड़द दाल की कीमतों में इस साप्ताह 200/400 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और भाव सप्ताहंत में दिल्ली 10750/11950 रुपए, भाटापारा 10100/11200 रुपए, जलगांव में 11600 रुपए, मेरठ 9400/10400 रुपए और विजयवाड़ा 10600/11600 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
