साप्ताहिक समीक्षा- तुवर

22-Aug-2026 07:34 PM

कमजोर बिकवाली और सीमित आवक से तुवर में तेजी

नई दिल्ली। बिकवाली कमजोर पड़ने और लिवाली बढ़ने से चालू सप्ताह के दौरान तुअर की कीमतों में तेजी का रुख रहा। उत्पादक मंडियों में तुअर की आवक सीमित बनी हुई है। दूसरी ओर, तुअर उत्पादक क्षेत्रों में पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण बुवाई गत वर्ष की तुलना में पिछड़ गई है। जिन क्षेत्रों में तुअर की बिजाई हो चुकी है, वहां भी नमी की कमी के चलते फसल पर प्रतिकूल असर पड़ने लगा है। लंबे समय से अच्छी बारिश नहीं होने के कारण खेतों में नमी तेजी से घट रही है और कई क्षेत्रों में तुअर की फसल सूखने की स्थिति में पहुंचने लगी है। किसान अब अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। यदि जल्द पर्याप्त बारिश नहीं होती है, तो तुअर की फसल की बढ़वार प्रभावित होने के साथ-साथ उत्पादकता में भी कमी आने की आशंका है। इससे आगामी उत्पादन को लेकर बाजार में चिंता बढ़ रही है। फसल की कमजोर स्थिति और सीमित मंडी आवक को देखते हुए स्टॉकिस्ट भी तुअर की बिकवाली धीमी गति से कर रहे हैं। दूसरी ओर, लिवाली में सुधार से बाजार को समर्थन मिल रहा है। कुल मिलाकर, कमजोर बिकवाली, सीमित आवक और बारिश की कमी के कारण तुअर की कीमतों में मजबूती का रुख बना हुआ है। आयातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने व मांग बढ़ने से मुंबई अफ्रीकी तुवर के भाव सप्ताहभर में 50/100 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गए। सप्ताहांत में मोजाम्बिक सफेद 6050/ 6100 रुपये, गजरी 5950/6000 रुपये, मटवारा 5850/5900 रुपये, मलावी 5650/5700 रुपये तथा सूडान 8250 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। इसी प्रकार चेन्नई में लेमन तुवर के भाव 50 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार देखा गया और  सप्ताहंत में भाव 7900 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। 
आयातित     
निर्यातकों की बिकवाली बढ़ने व निर्यात मांग सुस्त पड़ने से बर्मा तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 5 डॉलर प्रति टन की नरमी देखी गयी और इस नरमी के साथ भाव सप्ताहांत में 840 डॉलर प्रति टन रह गयी।
दिल्ली 
पोर्ट की तेजी समर्थन व मांग में सुधार होने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली तुवर लेमन में 100 रुपए व देसी तुवर में 150 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में लेमन 8200/8250 रुपए व देसी 8550/8600 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।  
महाराष्ट्र 
स्टाकिस्टों की बिकवाली कमजोर पड़ने व दाल मिलर्स की मांग में सुधार होने से  इस साप्ताह महाराष्ट्र तुवर की कीमतों में 150/200 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त देखी गयी और इस बढ़त के साथ भाव  सप्ताहांत में  सोलापुर में 7400/8350 रुपये,अकोला 8450/8500 रुपए, लातूर में 8250/8310 रुपये, नागपुर 8550/8600 रुपये, बार्शी 7500/7700 रुपये हिंगणघाट 7800/8600 रुपए व अहमदनगर 8000/8200 रुपये प्रति क्विंटल हो गए।
कर्नाटक   
बिकवाली शांत बनी रहने व लिवाली बेहतर होने से चालू साप्ताह के दौरान कर्नाटक तुवर की कीमतों में 200/300 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में गुलबर्गा 7800/8700 रुपए रायचूर 7809/7889 रुपए बीदर 7937/8479 रुपए व तालिकोट 7500/7925 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।    
मध्य प्रदेश
दाल मिलर्स लिवाली बढ़ने से मध्य प्रदेश तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखी गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में कटनी 8500/8600 रुपए जबलपुर 5000/7200 रुपए पिपरिया 5500/7400 रुपए व करेली 6600/780 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 
अन्य 
चौतरफा तेजी के समर्थन व मांग में सुधार होने से रायपुर तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की सुधार के साथ भाव सप्ताहांत  में 8450/8700 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। कानपुर तुवर की कीमतों में भी इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त देखी गयी और सप्तहांत में भाव 7400 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
तुवर दाल 
तुवर की तेजी के समर्थन व मांग में सुधार होने से चालू साप्ताह के दौरान तुवर दाल की कीमतों में 200/300 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली फटका 11775/12275 रुपए, कटनी फटका 11300/11500 रुपए, अकोला 11300/12500 रुपए,लातूर फटका 12200/12400 रुपए, गुलबर्गा फटका 11800/12400 रुपए व कानपुर फटका 11800/11900 रुपए प्रति क्विंटल हो  गयी।