News Capsule/न्यूज कैप्सूल: रबी 2026-27 सीजन के लिए MSP घोषित: गेहूं में ₹160 की बड़ी बढ़ोतरी, अन्य फसलों में औसत वृद्धि – क्या होगा इसका असर बाजारों पर?

01-Oct-2025 03:54 PM

रबी 2026-27 सीजन के लिए MSP घोषित: गेहूं में ₹160 की बड़ी बढ़ोतरी, अन्य फसलों में औसत वृद्धि – क्या होगा इसका असर बाजारों पर?
★ केंद्र सरकार ने रबी विपणन सीजन 2025-26 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की घोषणा कर दी है। इस बार गेहूं के MSP में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की गई है, जबकि चना, मसूर, सरसों और अन्य फसलों में औसत वृद्धि देखने को मिली है।
~~~~~~~~~
नई MSP दरें (रबी 2026-27):
★ गेहूं: ₹2,425 से ₹2,585 प्रति क्विंटल (₹160 या 6.6% की वृद्धि)
★ चना: ₹5,650 से ₹5,875 प्रति क्विंटल (₹225 या 4% की वृद्धि)
★ सरसों: ₹5,950 से ₹6,200 प्रति क्विंटल (₹250 या 4.2% की वृद्धि)
★ मसूर: ₹6,700 से ₹7,000 प्रति क्विंटल (₹300 या 4.5% की वृद्धि)
★ जौ: ₹1,980 से ₹2,150 प्रति क्विंटल (₹170 की वृद्धि)
★ सफ्लोवर: ₹5,940 से ₹6,540 प्रति क्विंटल (₹600 की वृद्धि)
~~~~~~~~~~
फसलवार असर
गेहूं में बड़ा फायदा
★ इस बार गेहूं के MSP में ₹160 की बढ़ोतरी किसानों के लिए राहत भरा फैसला माना जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि इससे बुवाई को प्रोत्साहन मिलेगा और किसानों की लागत का बेहतर प्रतिफल सुनिश्चित होगा। आने वाले महीनों में गेहूं की कीमतों को इस वृद्धि से समर्थन मिलने की उम्मीद है।
~~~~~~~
चना, मसूर और सरसों में औसत बढ़ोतरी:
★ इन फसलों के MSP में 4-4.5% की वृद्धि को बाजार हल्की-फुल्की राहत के रूप में देख रहा है। कीमतों में खास तेजी की संभावना कम है, क्योंकि वृद्धि सीमित है और बाजार पहले से ही लागत के समीप चल रहा है।
~~~~~~~~
जौ में औसत वृद्धि:
★ जौ के MSP में ₹170 की वृद्धि औसत है, लेकिन इससे स्थानीय बाजारों में कुछ हद तक तेजी का माहौल बन सकता है।
~~~~~~~~~
सफ्लोवर में बड़ी वृद्धि, पर असर सीमित:
★ सफ्लोवर के MSP में ₹600 की बड़ी बढ़ोतरी की गई है, लेकिन इसका उत्पादन देश में बहुत कम होने से बाजार पर प्रभाव नगण्य रहेगा। अक्सर इसकी तेजी बाजारों में दर्ज भी नहीं होती।
~~~~~~~
कुल मिलाकर:
★ इस बार की MSP घोषणा में गेहूं को सबसे बड़ा लाभार्थी माना जा सकता है।