लालमिर्च - घटने का डर नहीं

03-Apr-2026 05:55 PM

लालमिर्च - घटने का डर नहीं 
नई दिल्ली। जानकारों का कहना है कि लालमिर्च की कीमतों में मंदे की सम्भावना नहीं है। उत्पादन में कमी एवं बकाया स्टॉक भी कम होने के कारण चालू सीजन के दौरान लालमिर्च की कीमतों में तेजी बनी रहने की सम्भावना है। वर्तमान में गुंटूर मंडी में लालमिर्च तेजा का भाव 193 रुपए एवं खम्मम में 194 रुपए प्रति किलो बोला जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि आगामी दिनों मी मंडियों में आवक घटनी शुरू हो जाएगी। जबकि चीन एवं बांग्लादेश की खरीद बढ़ने के अनुमान लगाए जा रहे हैं। जिसके चलते मंडियों में लालमिर्च तेजा का भाव 220/225 रुपए बनने का व्यापारिक अनुमान है।