धनिया - कीमतों में रिकॉर्ड तेजी

03-Apr-2026 05:48 PM

धनिया - कीमतों में रिकॉर्ड तेजी

नई दिल्ली। गुड फ्राइडे होने के कारण आज वायदा बाजार में अवकाश रहा। लेकिन गुजरात एवं राजस्थान की मंडियों में धनिया के भाव रिकॉर्ड स्तर पर बोले जाने लगे हैं। लगभग एक सप्ताह पश्चात गुजरात की मंडियां खुलने के पश्चात प्रमुख मंदी गोंडल में धनिया की आवक 95 हजार बोरी की रही जबकि क्वालिटी अनुसार भाव 115/130 रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर बोले जाने लगे हैं। राजस्थान की रामगंज मंडी में भी धनिया इगल का भाव 120/125 रुपए पर बोला जाने लगा हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व वर्ष 2022 में धनिया का रिकॉर्ड भाव 115/120 रुपए बना था। बाजार की वर्तमान स्थिति को देखते हुए सम्भावना व्यक्त की जा रही है कि चालू सीजन के दौरान धनिया के भाव तेज रहेंगे।