हल्दी - मंदे की सम्भावना नहीं
03-Apr-2026 05:58 PM
हल्दी - मंदे की सम्भावना नहीं
नई दिल्ली। जानकारों का कहना है कि हल्दी की कीमतों में अधिक मंदे की सम्भावना नहीं हैं। उल्लेखनीय है कि विगत एक माह के दौरान हल्दी के दामों में लगभग 10 रुपए प्रति किलो की तेजी दर्ज की जा चुकी है। दिल्ली बाजार में हल्दी गट्ठा का भाव 150/152 रुपए पर बोला जाने लगा है। उत्पादक केन्द्रों की मंडियों पर हल्दी के भाव दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि हालांकि मराठवाड़ा लाइन पर चालू माह के दौरान नई हल्दी की आवक बढ़ेगी। लेकिन इरोड, निज़ामाबाद, सांगली लाइन पर आवक घटनी शुरू हो जाएगी।
