News Capsule/न्यूज कैप्सूल: ऑस्ट्रेलिया में दलहन बुवाई का अनुमान 35 लाख हेक्टेयर के करीब

26-May-2026 10:32 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: ऑस्ट्रेलिया में दलहन बुवाई का अनुमान 35 लाख हेक्टेयर के करीब
★ ऑस्ट्रेलिया में चालू सीजन के दौरान चना, मसूर, लूपिन, मटर और फाबा बीन समेत दलहनों की बुवाई लगभग 35 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में होने का अनुमान लगाया गया है। यह पिछले साल की तुलना में 0.7 प्रतिशत अधिक और पिछले पांच वर्षों के औसत से करीब 42.3 प्रतिशत ज्यादा है।
★ वैश्विक दलहन बाजार में भारत अब भी सबसे बड़ा “स्विंग फैक्टर” बना हुआ है। बाजार को उम्मीद थी कि भारत 2025 के अंत तक दलहन आयात शुल्क बढ़ा सकता है, और इसी संभावना को देखते हुए कीमतों में पहले ही इसका असर शामिल हो चुका था। हालांकि अब तक भारत सरकार की ओर से कोई बड़ा शुल्क बदलाव लागू नहीं किया गया है।
★ इस साल दुनिया में दलहनों का रकबा बढ़ने की संभावना है, लेकिन पिछले वर्ष जैसी तेज वृद्धि देखने को नहीं मिल सकती।
इसके साथ ही विकसित हो रहे एल नीनो को लेकर चिंता बढ़ रही है। इससे ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट और दक्षिण एशिया में पैदावार प्रभावित होने का जोखिम बढ़ सकता है।
★ हालांकि उत्पादन संबंधी जोखिम के बावजूद अंतरराष्ट्रीय दलहन कीमतों में फिलहाल सीमित दायरे में कारोबार रहने का अनुमान है।
★ कमजोर मुद्राओं, बढ़ती समुद्री ढुलाई लागत और आयातक देशों की घटती खरीद क्षमता को इसकी प्रमुख वजह माना जा रहा है।