News Capsule/न्यूज कैप्सूल: खाद्य तेलों के लिए तय हो सकते हैं मानक पैक साइज, उपभोक्ताओं को मिलेगी कीमत तुलना में आसानी
26-May-2026 11:02 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: खाद्य तेलों के लिए तय हो सकते हैं मानक पैक साइज, उपभोक्ताओं को मिलेगी कीमत तुलना में आसानी
★ उपभोक्ता मामलों का विभाग खाद्य तेलों के लिए मानक पैक साइज लागू करने पर विचार कर रहा है। उद्योग संगठनों ने कहा कि 650 ग्राम, 700 ग्राम, 810 ग्राम और 870 ग्राम जैसे अलग-अलग पैक साइज से उपभोक्ताओं को कीमतों की सही तुलना करने में परेशानी होती है।
★ प्रस्तावित मानक पैक साइज 200 ml, 500 ml, 1 लीटर, 2 लीटर, 3 लीटर, 4 लीटर, 5 लीटर, 15 और 20 लीटर/किलो हो सकते हैं। यह नियम घरेलू और आयातित दोनों तरह के खाद्य तेलों पर समान रूप से लागू हो सकता है।
★ SEA, SOPA, IVPA और अन्य उद्योग संगठनों ने सुझाव दिया कि 200 ml से छोटे पैक को इस दायरे से बाहर रखा जाए ताकि सस्ते छोटे पैक उपलब्ध रह सकें।
