News Capsule/न्यूज कैप्सूल: मिडिल ईस्ट में दलहन की बिक्री ठप

17-Mar-2026 11:32 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: मिडिल ईस्ट में दलहन की बिक्री ठप
★ मध्य पूर्व में जारी युद्ध के चलते कनाडा से दलहन निर्यात गंभीर रूप से प्रभावित हुआ है। MENA (मिडिल ईस्ट और नॉर्थ अफ्रीका) क्षेत्र ने 2025 में लगभग 8.01 लाख टन दलहन (करीब $769 मिलियन) खरीदा था, जिसमें 78% हिस्सेदारी मसूर और करीब 9% चना का था।
★ अब प्रमुख बंदरगाह जैसे जेबेल अली तक पहुंच बाधित होने से शिपमेंट रुक गई है या सुरक्षित बंदरगाहों की ओर डायवर्ट की जा रही है, जिससे सप्लाई चेन बाधित हो गई है।
~~~~~~~
इसके अलावा फ्रेट और बीमा/जोखिम लागत में भारी उछाल किया गया जो इस प्रकार है 
★ $2000 प्रति कंटेनर (लगभग $80/टन) अतिरिक्त वार-रिस्क/सरचार्ज , $800 प्रति कंटेनर (लगभग $32/टन) रीरूटिंग चार्ज, $200 इमरजेंसी सरचार्ज,  $500 रेट रेस्टोरेशन फीस और $150 फ्यूल सरचार्ज। 
★ इन भारी लागतों के कारण कुल शिपिंग खर्च तेजी से बढ़ गया है, जिससे खरीदार नए सौदे करने से बच रहे हैं। कई मामलों में कार्गो को तय गंतव्य की बजाय नजदीकी सुरक्षित पोर्ट पर उतारा जा रहा है, जिससे आयातकों की लागत और बढ़ रही है।
★ पहले से कमजोर मांग पर भी इसका असर पड़ा है—अमेरिका की ट्रेड नीतियों और बाजार अनिश्चितता के कारण लिक्विडिटी कम थी, और अब हालात और बिगड़ गए हैं।
★ नतीजतन, कनाडा में दलहन कीमतों पर दबाव बढ़ा है—मसूर के भाव घटकर लगभग $0.23 प्रति पाउंड रह गए हैं (पहले करीब $0.25)।
★ कुल मिलाकर, मिडिल ईस्ट के कई अहम बाजार अचानक बंद होने से वैश्विक दलहन व्यापार और कीमतों पर नकारात्मक असर पड़ रहा है।