कनाडा दलहन निर्यात रिपोर्ट, मटर मजबूत, मसूर व चना में मिश्रित रुख

17-Mar-2026 01:03 PM

कनाडा दलहन निर्यात रिपोर्ट, मटर मजबूत, मसूर व चना में मिश्रित रुख
मटर: भारत सबसे बड़ा खरीददार 
★ जनवरी में कनाडा ने 1.90 लाख टन मटर निर्यात किया, जो दिसंबर के मुकाबले 15% अधिक है। हालांकि चालू सीजन में कुल निर्यात 13.22 लाख टन रहा है, जो पिछले साल से करीब 2 लाख टन कम है।
★ भारत ने अब तक करीब 5 लाख टन मटर आयात किया है। वहीं चीन की खरीद में भारी गिरावट आई है, जो इस साल 1.04 लाख टन रही, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 4.13 लाख टन थी।
★ चीन की कमजोर मांग से वैश्विक सप्लाई भारत की ओर शिफ्ट होने की संभावना है।
~~~~~~~~~~
मसूर: निर्यात में गिरावट
★ जनवरी में कनाडा ने 1.65 लाख टन मसूर निर्यात किया, जो दिसंबर से 34% कम है। चालू सीजन में कुल निर्यात 11.91 लाख टन रहा, जो सालाना आधार पर 2% कम है।
★ भारत मसूर का सबसे बड़ा खरीदार बना हुआ है, जिसकी हिस्सेदारी करीब 30% यानी 3.53 लाख टन है। तुर्की और यूएई भी प्रमुख बाजार रहे।
★ वैश्विक सप्लाई सीमित रहने से भारत में मसूर कीमतों को समर्थन मिल सकता है, हालांकि आयात की निरंतर मांग बाजार को संतुलित रखेगी।
~~~~~
काबुली चना
★ निर्यात में जनवरी में 12% की गिरावट आई और यह 19,840 टन रहा। हालांकि चालू सीजन में कुल निर्यात 1.15 लाख टन तक पहुंच गया है, जो पिछले साल से 27% अधिक है। अमेरिका, तुर्की और पाकिस्तान इसके प्रमुख खरीदार रहे हैं।
★ कुल मिलाकर, कनाडा के दलहन निर्यात के इन आंकड़ों से संकेत मिलता है कि भारत में मटर पर दबाव, जबकि मसूर में मजबूती और चना में सीमित असर देखने को मिल सकता है।