ब्राजील में मक्का का उत्पादन उम्मीद से कम होने की संभावना
17-Mar-2026 12:43 PM
सोरिसो। लैटिन अमरीकी देश- ब्राजील में करीब 72 प्रतिशत मक्का का उत्पादन दूसरे या सफरीन्हा सीजन में होता है। इसकी बिजाई का आदर्श समय जनवरी से मध्य मार्च तक रहता है।
यह समय बीत चुका है लेकिन अभी तक वहां 18 प्रतिशत क्षेत्र अपनी करीब 30 लाख हेक्टेयर (74 लाख एकड़) में बिजाई नहीं हो पाई है।
15 मार्च के बाद सफरीन्हा मक्का की जो बिजाई होती है उसकी उपज दर कमजोर रहती है। किसान इस असमंजस में फंसे हुए हैं कि सफरीन्हा मक्का की बिजाई करके कम उपज दर का जोखिम उठाया जाए अथवा मक्का के बजाए ज्वार की खेती की जाए।
एक अग्रणी संस्था ने ब्राजील में पहले 2025-26 के सम्पूर्ण सीजन में मक्का का सकल उत्पादन बढ़कर 1350 लाख टन के शीर्ष स्तर पर पहुंच जाने का अनुमान लगाया था मगर अब उसे 20 लाख टन घटाकर 1330 लाख टन निर्धारित कर दिया है। यदि सफरीन्हा फसल के बिजाई क्षेत्र में ज्यादा गिरावट आती है तो मक्का के उत्पादन अनुमान में और भी कटौती हो सकती है।
उल्लेखनीय है कि ब्राजील दुनिया में मक्का का दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक एवं तीसरा सबसे प्रमुख उत्पादक देश है। वहां इस महत्वपूर्ण मोटे अनाज की खेती तीन सीजन में होती है।
प्रथम या पूर्ण सीजन की फसल आ चुकी है जबकि दूसरे या सफरीन्हा सीजन की फसल की बिजाई हो रही है। यह फसल जून-जुलाई में आएगी। तीसरे या विशेष सीजन में मक्का का सीमित उत्पादन होता है।
