News Capsule/न्यूज कैप्सूल: कनाडा दलहन बाजार

12-Feb-2026 10:41 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: कनाडा दलहन बाजार 
काबुली चना
★ भाव इस सप्ताह स्थिर रहे।
★ 2026 की बुवाई को लेकर अटकलें तेज हैं, क्योंकि कुछ किसानों को बीज बदलना पड़ सकता है और इनपुट लागत अन्य कम-लागत फसलों की तुलना में अधिक है।
★ यदि रकबा घटता है तो कैरीओवर कम हो सकता है। अंतिम बुवाई निर्णय में कागज़ी मुनाफा अहम रहेगा।
~~~~
मसूर
★ मसूर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है।
★ लाल मसूर 26 सेंट/पाउंड डिलीवर तक।
★ बड़ी हरी मसूर 27 सेंट (समर डिलीवरी), अप्रैल में 26 सेंट FOB।
★ छोटी हरी मसूर शांत; No.1 19–20 सेंट, No.2 17–18 सेंट।
★ नई फसल के लिए लाल 20–21 सेंट, बड़ी हरी 24 सेंट और एस्टन 20 सेंट के संकेत मिल रहे हैं (Act of God क्लॉज के साथ)।
~~~~~
मटर 
★ मटर बाजार में ज्यादा बदलाव नहीं।
★ पुरानी पीली मटर $8.00–8.30 प्रति बुशल डिलीवर।
हरी मटर $10.50 FOB।
मेपल मटर $11–13 प्रति बुशल।
★ संभावना है कि इस साल कुछ रकबा मटर से शिफ्ट हो सकता है, जिससे नई फसल के भाव को सहारा मिल सकता है।