News Capsule/न्यूज कैप्सूल: भारत से ऑयलमील निर्यात 2025-26 में 13% घटा, चीन बना सबसे बड़ा खरीदार

27-May-2026 03:05 PM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: भारत से ऑयलमील निर्यात 2025-26 में 13% घटा, चीन बना सबसे बड़ा खरीदार
★ भारत से ऑयलमील निर्यात वित्त वर्ष 2025-26 (अप्रैल-मार्च) में 13% घटकर 37.69 लाख टन रह गया, जो पिछले वर्ष 43.42 लाख टन था। मार्च 2026 में निर्यात 33% घटकर 2.75 लाख टन रहा। 
★ निर्यात में गिरावट की मुख्य वजह रेड सी संकट से बढ़ा समुद्री भाड़ा, कंटेनर की कमी, दक्षिण अमेरिका और यूरोप से कड़ी प्रतिस्पर्धा तथा घरेलू बाजार में सोयाबीन की ऊंची कीमतें रहीं।
★ हालांकि चीन भारतीय ऑयलमील का सबसे बड़ा खरीदार बनकर उभरा। 2025-26 में चीन ने 8.78 लाख टन ऑयलमील आयात किया, जिसमें 8.71 लाख टन रेपसीड मील शामिल रहा। कनाडाई कैनोला मील पर चीन के 100% आयात शुल्क से भारत को बड़ा फायदा मिला।
★ सोयामील निर्यात कमजोर रहा क्योंकि अर्जेंटीना और ब्राजील की तुलना में भारतीय सोयामील महंगा पड़ा। घरेलू पशु आहार उद्योग भी सस्ते DDGS की ओर शिफ्ट हुआ।
★ दक्षिण कोरिया 3.50 लाख टन आयात के साथ दूसरा सबसे बड़ा खरीदार रहा, जबकि बांग्लादेश को निर्यात राजनीतिक अस्थिरता के कारण करीब 50% घट गया।