Home News

नवंबर के पहले पखवाड़े में चीनी मिलों को अतिरिक्त बिक्री की अनुमति

31-Oct-2026 05:17 PM

नवंबर के पहले पखवाड़े में चीनी मिलों को अतिरिक्त बिक्री की अनुमति

15 नवंबर 2026 तक उत्पादित चीनी को निर्धारित बिक्री कोटे से अतिरिक्त बेच सकेंगी मिलें

केंद्र सरकार ने नवंबर 2026 के पहले पखवाड़े के लिए चीनी मिलों को अतिरिक्त बिक्री की अनुमति दी है। खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग (DFPD) के अनुसार, चीनी मिलें 15 नवंबर 2026 तक उत्पादित चीनी को नवंबर के पहले पखवाड़े के लिए आवंटित बिक्री कोटे के अतिरिक्त बेच सकेंगी।

यह अनुमति उन सभी चीनी मिलों पर लागू होगी, जिन्होंने अक्टूबर 2026 में पेराई शुरू कर दी थी या नवंबर 2026 में पेराई शुरू कर रही हैं।

सरकार के अनुसार, अक्टूबर 2026 में पेराई शुरू कर चुकी चीनी मिलों को अक्टूबर महीने में उत्पादित चीनी की मात्रा नवंबर में बेचने की अनुमति पहले से ही प्रदान की गई है।

इस निर्णय से नई पेराई शुरू करने वाली चीनी मिलों को अतिरिक्त चीनी बिक्री का अवसर मिलेगा।