Home News
31-Oct-2026 04:34 PM
नई दिल्ली। सितम्बर माह के दौरान आयातकों द्वारा बादाम का सर्वाधिक व्यापार किए जाने के कारण बादामगिरी की कीमतों में मंदा रहा और दिल्ली बाजार में बादामगिरी अमेरिकन का भाव घटकर 1080/1100 रुपए पर आ गया है
जोकि सितम्बर माह में ऊपर में 1190/1200 रुपए बोला जा रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार सितम्बर- 2026 में बादाम का रिकॉर्ड आयात 2103 कंटेनर का किया गया है जोकि अब तक के इतिहास में सर्वाधिक आयात है।
सूत्रों का कहना है कि बादामगिरी की कीमतों में तेजी की संभावना नहीं है। दीपावली पर्व की लिवाली समाप्त हो जाने से गिरावट आने की संभावना है।