मध्य प्रदेश- गेहूं खरीद लक्ष्य

24-Jan-2025 04:04 PM

मध्य प्रदेश- गेहूं खरीद लक्ष्य
★ चालू सीजन में गेहूं का एमएसपी 2,425 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है, और इसके साथ ही 125 रुपए प्रति क्विंटल का बोनस देने की घोषणा की गई। परन्तु अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई। बोनस को मिलाया जाये तो खरीद 2,550 रुपए प्रति क्विंटल हो सकती है।
★ बीते सीजन में बाजार मूल्य अधिक होने के कारण समर्थन मूल्य पर केवल 48 लाख टन गेहूं ही ख़रीदा गया जबकि लक्ष्य 100 लाख टन था। 
★ इस बार गेहूं खरीदी का लक्ष्य 80 लाख टन रखा गया। इस सीजन में मध्य प्रदेश में बिजाई क्षेत्र 4 लाख हेक्टेयर बढ़कर 100 लाख हेक्टेयर दर्ज की गई। 
★ यदि बाजार मूल्य एमएसपी से अधिक रहा, तो सरकार के लक्ष्य को पूरा करना चुनौती बन सकता है।  
★ सरकार की यह नीति किसानों के लिए लाभकारी साबित होगी या नहीं, यह आने वाले समय में स्पष्ट होगा।