Home News

मलेशिया में दिसम्बर के लिए सीपीओ पर 10 प्रतिशत का निर्यात शुल्क कायम

11-Nov-2026 07:17 PM

मलेशिया में दिसम्बर के लिए सीपीओ पर 10 प्रतिशत का निर्यात शुल्क कायम

कुआलालम्पुर। हालांकि दिसम्बर 2026 के लिए मलेशिया में क्रूड पाम तेल (सीपीओ) का रिफ्रेंस मूल्य कुछ कम आंका गया है लेकिन फिर भी नियत फार्मूले के अनुरूप वहां इस पर 10 प्रतिशत का निर्यात शुल्क बरकरार रखा गया है।

पूर्व में निर्धारित फार्मूले के अनुसार यदि सीपीओ का रिफ्रेंस मूल्य 4050 रिंगिट प्रति टन से ऊंचा आंका गया तो उस पर 10 प्रतिशत का निर्यात शुल्क प्रभावी माना जाएगा। यह फार्मूला अब भी वहां प्रचलित है। निर्यात शुल्क की शुरुआत 2250 रिंगिट प्रति टन के ऊपर के रिफ्रेंस मूल्य पर 3 प्रतिशत की दर से शुरू होती है। 

सरकारी संस्था- मलेशियन पाम ऑयल बोर्ड (एम्पोब) द्वारा जारी एक सर्कुलर में कहा गया है कि दिसम्बर के लिए क्रूड पाम तेल का संदर्भ मूल्य (रिफ्रेंस प्राइस) 4259.70 रिंगिट प्रति टन आंका गया है

जो नवम्बर के लिए आंकलित संदर्भ मूल्य 4323.78 रिंगिट प्रति टन से कम लेकिन 10 प्रतिशत निर्यात शुल्क के लिए आधार संदर्भ मूल्य 4050 रिंगिट प्रति टन से ऊंचा है। मलेशिया में पिछले अनेक महीनों से क्रूड पाम तेल का संदर्भ मूल्य 4050 रिंगिट प्रति टन ऊंचा होने के कारण 10 प्रतिशत का शुल्क लगा हुआ है।