मक्का की खेती में किसानों की दिलचस्पी घटने की संभावना
06-Jun-2026 11:18 AM
नई दिल्ली। सबसे प्रमुख मोटे अनाज- मक्का के बिजाई क्षेत्र में चालू खरीफ सीजन में कुछ गिरावट आने की संभावना है। केन्द्रीय कृषि मंत्रालय के अनुसार मक्का का घरेलू उत्पादन 2024-25 सीजन के 434.10 लाख टन से 27 प्रतिशत बढ़कर 2025-26 के सीजन में 550.90 लाख टन के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच जाने का अनुमान है। कृषि मंत्रालय ने 2026-27 सीजन के लिए मक्का के उत्पादन का लक्ष्य 525 लाख टन नियत किया है।
इससे स्पष्ट संकेत मिलता है कि इस बार स्वयं सरकार को मक्का का उत्पादन घटने का अंदेशा है। मक्का के बिजाई क्षेत्र में कितनी कमी आती है इसका पता तो बाद में चलेगा लेकिन इतना अवश्य है कि किसान खेतों को खाली नहीं छोड़ना चाहेंगे।
इसके तहत कुछ क्षेत्रों में मक्का के बजाए अन्य खरीफ फसलों की खेती को प्राथमिकता दी जा सकती है। 2025-26 के सीजन में मक्का उत्पादकों को लगभग मूल्य प्राप्त नई हुआ।
ऐसा प्रतीत होता है कि मौजूदा खरीफ सीजन के दौरान मक्का के बजाए पंजाब में धान, राजस्थान में सोयाबीन, तेलंगाना में लालमिर्च एवं कपास, दक्षिणी कर्नाटक में रागी तथा मध्य प्रदेश में कपास का रकबा बढ़ाया जा सकता है।
