मगज-तरबूज में तेजी
24-Jan-2024 07:05 PM
नई दिल्ली । आज मगज-तरबूज की कीमतें तेजी के साथ बोली गई। सूत्रों का कहना है कि हाजिर में माल का स्टॉक कम रह जाने एवं वर्तमान में मांग बढ़ने के कारण हाल-फिलहाल मगज-तरबूज की कीमतों में मंदे की संभावना नहीं है।
जोधपुर मंडी में 7 स्टार सूडान का भाव 20 रुपए तेजी के साथ 700 रुपए एवं 5 स्टार का भाव 25 रुपए मजबूती के साथ 675 रुपए प्रति किलो पर बोला गया।
दिल्ली बाजार में भी मगज तरबूज सूडान का भाव 695 रुपए तेजी के साथ 715 रुपए पर बोला जाने लगा है। सूत्रों का कहना है कि हाल-फिलहाल आयात की भी कोई संभावना नहीं है। साथ ही हाजिर में स्टॉक की कमी है। जिस कारण से आगामी दिनों में मगज-तरबूज की कीमतों में तेजी रहने की संभावना है।
