Home News
08-Nov-2024 05:50 PM
नई दिल्ली। जानकर सूत्रों का कहना है कि त्यौहारी सीजन समाप्त हो जाने के पश्चाता भी लालमिर्च में निर्यात मांग का अभाव बना हुआ है। सूत्रों का कहना है कि वर्तमान में चीन की लिवाली नहीं है। जबकि बांग्लादेश के राजनैतिक हालात अच्छे नहीं होने के कारण पेमेंट की दिकात आने से कमजोर मांग के कारण लालमिर्च के भाव मंदे के साथ बोले जा रहे हैं। अभी बाजार में तेजी की सम्भावना भी नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार आंध्र प्रदेश में इस वर्ष लालमिर्च की बिजाई 70 प्रतिह्सत हुई है। जबकि नई फसल जनवरी-फरवरी माह में शुरू होगी।