युद्ध संकट: भारतीय जहाज, वेसल और नाविक फंसे

03-Mar-2026 10:17 AM

युद्ध संकट: भारतीय जहाज, वेसल और नाविक फंसे
★ पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच Strait of Hormuz सक्रिय युद्ध क्षेत्र बन गया है, जिससे भारतीय निर्यातकों, जहाज संचालकों और बंदरगाहों पर भारी दबाव बना हुआ है।
★ 27 भारतीय-ध्वज वाले जहाज प्रभावित क्षेत्र में फंसे हुए हैं, जिन पर कई भारतीय नाविक सवार हैं।
★ भारतीय बंदरगाहों पर कंटेनरों का जमाव बढ़ रहा है।
★ कंटेनर जहाज फिलहाल नए कंटेनर लेने से बच रहे हैं।
★ स्थिति लंबी चली तो कंटेनरों को वापस स्रोत स्थानों पर भेजना पड़ सकता है।
~~~~~~~~
★ DGFT और Directorate General of Shipping ने दो दिनों तक हितधारकों के साथ बैठक की।
★ Indian National Shipowners Association ने सरकार से भारतीय जहाजों के सुरक्षित मार्ग की मांग की।
★ ईरान और इज़राइल से कूटनीतिक स्तर पर बात कर भारतीय जहाजों को सुरक्षित आवाजाही की अनुमति दिलाई जाए।
★ उच्च मालभाड़ा और बीमा प्रीमियम में असामान्य बढ़ोतरी से बचाव होगा।
★ मालभाड़ा और बीमा दरें बढ़ सकती हैं।
★ निर्यात शिपमेंट में देरी और व्यापार लागत में वृद्धि की आशंका।
★ स्थिति पर केंद्र सरकार लगातार नजर रखे हुए है, लेकिन समुद्री सुरक्षा और आपूर्ति श्रृंखला की स्थिरता फिलहाल बड़ी चिंता बनी हुई है।