Home News

खाद्य तेलों पर आयात शुल्क में कटौती के निर्णय का स्वागत

24-Sep-2026 07:42 PM

खाद्य तेलों पर आयात शुल्क में कटौती के निर्णय का स्वागत

मुम्बई। एक अग्रणी उद्योग संगठन- सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सी) ने खाद्य तेलों पर आयात शुल्क में कटौती करने के सरकारी निर्णय का स्वागत करते हुए कहा है कि यह सही समय पर उठाया गया एक संतुलित कदम है। सरकार से ऐसे ही नीतिगत हस्तक्षेप की उम्मीद की जा रही थी। 

उल्लेखनीय है कि सरकार ने एक अधिसूचना जारी करके क्रूड पाम तेल एवं क्रूड सोयाबीन तेल पर आधारभूत आयात शुल्क को 10 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत तथा क्रूड सूरजमुखी तेल पर 10 प्रतिशत से घटाकर शून्य प्रतिशत कर दिया है। इसी तरह रिफाइंड सोयाबीन तेल एवं आरबीडी पाम तेल / पामोलीन पर आयात शुल्क को 32.5 प्रतिशत से घटाकर 27.5 प्रतिशत नियत किया गया है। रिफाइंड सूरजमुखी तेल पर आयात शुल्क को 32.5 प्रतिशत से घटाकर 22.5 प्रतिशत निर्धारित किया गया है। इसमें आयात खर्च में कमी आने की संभावना है।

एसोसिएशन के अनुसार पिछले साल की तुलना में अभी खाद्य तेलों का घरेलू बाजार भाव ऊंचा चल रहा है जबकि पीक त्यौहारी सीजन भी आरंभ होने वाला है। ऐसे समय में सरकार ने आयात शुल्क में 5 प्रतिशत एवं 10 प्रतिशत बिंदु की कटौती करके अच्छा निर्णय लिया है। ज्ञात हो कि शुल्क कटौती का निर्णय 24 सितम्बर 2026 से प्रभावी हो गया है।