खरीफ 2025: कपास की बिजाई में तेज़ी, अब तक 31.25 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बुआई

24-Jun-2025 10:07 AM

खरीफ 2025: कपास की बिजाई में तेज़ी, अब तक 31.25 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बुआई
★ खरीफ सीजन 2025 में कपास की बिजाई ने अच्छी रफ्तार पकड़ी है। अब तक 31.25 लाख हेक्टेयर में कपास की बिजाई हो चुकी है, जो पिछले साल के 29.12 लाख हेक्टेयर की तुलना में 2.14 लाख हेक्टेयर अधिक है।
★ वर्तमान बिजाई का आंकड़ा सामान्य औसत (2019–20 से 2023–24) 129.5 लाख हेक्टेयर की तुलना में अभी भी काफी पीछे है, लेकिन शुरुआती संकेत सकारात्मक हैं।
★ कुल मिलाकर, खरीफ 2025 में कपास की बिजाई ने जोरदार शुरुआत की है, और यदि मानसून अनुकूल रहा, तो यह रफ्तार आने वाले हफ्तों में और बढ़ सकती है।